CM Yogi

आगरा मेट्रो का उद्घाटन, मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

338 0

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को कहा कि आगरा वासियों और आगरा आने वाले पर्यटकों को आगरा मेट्रो (Agra Metro) की बहुत-बहुत बधाई। प्रधानमंत्री मोदी का आभार जिन्होंने आगरा मेट्रो की सौगात दी। यूपीएमआरसी ने समय से पूर्व जो कार्य किया है, उसके लिए उनका धन्यवाद। मुख्यमंत्री योगी ने यह बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के वर्चुअल माध्यम से आगरा मेट्रो के उद्घाटन करने के अवसर पर बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि दिसम्बर 2021 को मेट्रो का कार्य प्रारंभ हुआ था। आज समय से पहले ही प्राथमिक चरण के 06 स्टेशन का काम पूरा हो चुका है। इसका आज उद्घाटन हुआ है। आज यूपी के मेट्रो शहरों में शामिल हो गया है। अब आगरा यूपी का 06 वां शहर बन गया है जंहा मेट्रो पहुंच चुकी है।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि इस मेट्रो का ब्रजवासियों को लाभ मिलेगा। आगरा आने वाले पर्यटकों को फायदा पहुंचेगा। यूपीएमआरसी ने जो कार्य किया वह उच्च गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा किया। इसके लिए वो धन्यवाद के पात्र हैं। आगरा मेट्रो भी लखनऊ और कानपुर की तरह आम जनमानस के लिए लाभकारी होगी।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं का केंद्र आगरा बने इसके लिए मेट्रो (Metro) बहेद जरूरी थी। आगरा में पर्यटन के क्षेत्र में तमाम योजनाएं और आने वाली हैं। उनको तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के रूप मे आगरा को पर्यटन के क्षेत्र चाहे एयरपोर्ट हो या चाहे मेट्रो हो, देने का काम किया है। आगरा वासियों को होली से पहले मिली इस सौगात के लिए धन्यवाद।

Related Post

आलाकमान चाहता है येदियुरप्पा का इस्तीफा, लिंगायत मठीधीशों ने कहा- हटाया तो खत्म हो जाएगी भाजपा

Posted by - July 26, 2021 0
कर्नाटक में सियासी उठापटक जारी है, ऐसा कहा जा रहा कि सोमवार को सीएम बीएस येदियुरप्पा सीएम पद से इस्तीफा…
cm yogi

जेवर एयरपोर्ट पर एक्सपोर्ट हब स्थापित करेगी योगी सरकार, कृषि उत्पादों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

Posted by - October 7, 2024 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश के किसानों की आय, कृषि उत्पादकता एवं कृषि से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने…

पंचायत चुनाव में न होने पाए हिंसा, जानें क्या है प्रशासन का फुल प्रूफ प्‍लान

Posted by - February 19, 2021 0
गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (UP Panchayat Election) के लिए डीएम की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय टीम दो मार्च को सीटों…