CM Yogi

हमने दंगा करवाने वालों की गर्मी को शांत करके आपको शांति, सुरक्षा दी : योगी

315 0

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को कहा कि सहारनपुर गंगोह में अब विकास हो रहा है। अब दंगा, कर्फ्यू भय दहशत नहीं है। हमने दंगा करवाने वालों की गर्मी को शांत करके आपको शांति एवं सुरक्षा प्रदान किया है। इस सहारनपुर में मां गंगा यमुना की असीम कृपा है। उर्वरा भूमि है। यहां के हस्तशिल्पियों के आगे दुनिया नतमस्तक थी। इसी माटी के लाल किसानों के मसीहा चौधरी साहब को भारत रत्न दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में यहां का विकास बाधित हो गया था। व्यापारी, बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। लोगों को जातीय खेमे में बांटने का काम हुआ। हमारे आस्था के केंद्र तोड़े गए। कभी सिख दंगों के माध्यम से शांति भंग की गई। इस सहारनपुर को मजहबी उन्माद का केंद्र और फतवों का शहर बना के छोड़ दिया गया था।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि 2016 में जब सिख विरोधी दंगे हुए तो किस प्रकार अराजकता हुई। जब कांवड़ यात्रा पर बैन लगता था तब कोई जातीय संगठन बोलने नहीं आता था। असुरक्षा का माहौल ऐसा था कि बेटियों को मां बाप होस्टल या दूर रिश्तेदारों के पास छोड़ आते थे। यही होता रहा सपा बसपा की सरकारों में।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि पिछले दस वर्षों में यह सब आपने बदलते हुए देखा है। देश के 80 करोड़ लोगों के भूख का इंतज़ाम इस भाजपा सरकार ने किया। ये कांग्रेस, सपा, बसपा सब एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। इन्होंने 80 करोड़ लोगों को भूखे मरने को छोड़ दिया था। आज आम जनमानस के पास 5 लाख रुपये का आयुष्मान कार्ड मिला है। जाति के नाम पर देखने वालों के लिए वोटबैंक की बात होगी लेकिन मेरे लिए वे प्रदेश का नागरिक हैं।

सपा, बसपा और कांग्रेस के रग-रग में भ्रष्टाचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले पुलिस भर्तियों में सिर्फ 2,3 जिलों के ही लोग भर्ती होते थे। आज सभी 75 जनपदों के युवा भर्ती हो रहे हैं। आज दंगाइयों को दंगा भूल गया। दंगा किया तो उल्टा लटकाकर नीचे से मिर्च झोंक दिया था जाता है। प्रयागराज का एक माफिया एक पिछड़ी जाति के व्यक्ति की हत्या करके उसकी प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लेता है लेकिन हमने उस माफिया की कब्जाई जमीन और गरीबों के लिए आवास बनाकर दिया।

राहुल गांधी और अखिलेश का नाम लिए बगैर योगी ने हमला बोलते हुए कहा कि संकट के समय ये लोग इटली और इग्लैंड निकल जाते हैं। ये चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट का चुनाव है। दंगा पॉलिसी वाले लोग ही आज जातीयता का विष गमन कर रहे हैं। हमने दंगा करवाने वालों की गर्मी को शांत करके आपको शांति, सुरक्षा दी है।

Related Post

प्रेम प्रसंग: फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर लटक गया फांसी पर कारोबारी युवक

Posted by - May 3, 2021 0
गाजियाबाद थाना सिहानी गेट इलाके में सोमवार को शीशा कारोबारी ने पहले वीडियो बनाकर फेसबुक ( Facebook) पर अपलोड किया…
CM Yogi

सीएम योगी ने राज्यपाल को “मेरे राम मेरी रामकथा” नामक पुस्तक की भेंट

Posted by - January 23, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) से सोमवार को राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शिष्टाचार…
India Smart Cities Award Contest-2022

India Smart Cities Award Contest-2022: लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी को विभिन्न श्रेणियों में मिले 10 अवार्ड

Posted by - August 25, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की प्रेरणा व नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के कुशल नेतृत्व व…
Bridges

ऐसे ही “इन्फ्रास्ट्रक्चर मैन ऑफ इंडिया” नहीं कहलाते सीएम योगी

Posted by - December 30, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी (Road Connectivity) और आधारभूत संरचना को मजबूत आधार देने में जुटे मुख्यमंत्री मंत्री योगी आदित्यनाथ…