CM Yogi

योगी सरकार ने लिया संज्ञान तो समस्या का हुआ समाधान, 35 हजार बीसी सखियों के एल-0 डिवाइस दोबारा हुए एक्टिवेट

294 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रदेशवासियों की खुशहाली को लेकर हमेशा संवेदनशील रहते हैं। उनकी यह संवेदना अक्सर देखने को भी मिलती है। ऐसा ही एक मामला हाल में सामने आया है, जिसमें यूनिक आईडीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने फिंगरप्रिंट सेंसिंग मशीन की एल-0 डिवाइस को बंद करने का निर्देश दिया, लेकिन उसकी जगह दूसरा ऑप्शन नहीं दिया। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को यूआईडीएआई से बातचीत कर जल्द जल्द से मामले को निस्तारित करने के निर्देश दिये। सीएम योगी के निर्देश पर मुख्य सचिव ने विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर दोबारा डिवाइस को शुरू कराया। बता दें कि यूआईडीएआई के फैसले से प्रदेश की 35 हजार से अधिक बीसी सखी समेत कुल 3 करोड़ लोग प्रभावित हुए थे।

प्रभावित हो गया था बीसी सखियों का लेनदेन

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से 35 हजार से अधिक बीसी सखियां जुड़ी हुई हैं, जो रोजाना 40 करोड़ से अधिक का वित्तीय लेनदेन करती हैं। उन्हे लेनदेन के लिए यूआईडीएआई द्वारा फिंगरप्रिंट डिवाइस एल-0 दी गयी है। इसके जरिये बीसी सखी लेनदेन के लिए आधार प्रमाणीकरण करती है, लेकिन यूआईडीएआई ने एक आदेश जारी करते हुए एल-0 डिवाइस का इस्तेमाल करने वाली 10 कंपनियों के 19 मॉडल पर 31 अक्टूबर को रोक लगा दी।

यूआईडीएआई के आदेश पर इन डिवाइस को 31 अक्टूबर को बंद कर दिया गया। वहीं इनकी जगह एल-1 डिवाइस का इस्तेमाल किया जाना था, लेकिन इनकी ट्रेनिंग ही नहीं दी गयी। इसकी वजह से 35 हजार से अधिक बीसी सखियों का लेनदेन प्रभावित हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से यूआईडीएआई के अधिकारियों से बात करके समस्या का हल निकालने के निर्देश दिये।

6 नवंबर को दोबारा पुरानी डिवाइस से शुरू हुआ लेनदेन

सीएम योगी (CM Yogi) के निर्देश पर मुख्य सचिव ने यूआईडीएआई के अधिकारियों से बात की। उन्होंने बताया कि अभी तक एल-1 के संचालन की ट्रेनिंग नहीं दी गयी है, जिसके वजह से बीसी सखियों को लेन देन प्रभावित हो रहा है। साथ ही बीसी सखी नई मशीन को खरीदने में फिलहाल सक्षम नहीं हैं। ऐसे मेें पुरानी डिवाइस को दोबारा शुरू करने का आग्रह किया।

यूआईडीएआई के अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए 6 नवंबर को दोबारा पुरानी डिवाइस को शुरू कर दिया, जिसके बाद लेनदेन शुरू हो गया। बीसी सखियों को पुरानी डिवाइस के दोबारा शुरू होने की जानकारी होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सीएम योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच से ही संभव हो पाया है।

Related Post

Raipur

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, हुआ भव्य स्वागत

Posted by - July 15, 2022 0
रायपुर: राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू समर्थन मांगने के लिए आज शुक्रवार को छत्‍तीसगढ़ के रायपुर (Raipur)…

संसद में बोली मोदी सरकार, तय समय सीमा के अंदर बनेगा राम मंदिर ट्रस्ट

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में मंगलवार को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले पर बयान दिया…
Vainkaiya Naidu

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने बहरीन के विदेश मंत्री से की मुलाकात

Posted by - April 7, 2021 0
ऩई दिल्ली। बहरीन के विदेश मंत्री डॉ.अब्दुल लतीफ बिन राशिद अल ज़ायनी ने उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु…