yogi

मुख्यमंत्री योगी सड़कों पर होने वाले अतिक्रमण के खिलाफ सख्त 

578 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सड़क सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नगर निकाय सड़क सुरक्षा और अतिक्रमण (Encroachment) को लेकर नियमित मानिटरिंग की जाए और प्रत्येक सप्ताह इसकी रिपोर्ट दी जाए।

रिपोर्ट में सड़कों पर अतिक्रमण (Encroachment) और विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी देनी होगी। मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक में इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यातायात विभाग के अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड आदि को तत्काल समाप्त कराया जाए। ऐसे स्टैंड पर अवैध वसूली और माफिया/आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों की संलिप्तता होती है, इनकी पहचान कर बिना विलम्ब कठोरतम कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पार्किंग की स्थायी जगह सुनिश्चित करें।

मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में की कटौती, सिलेंडर पर किया ये ऐलान

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण (Encroachment) की समस्या को समाप्त करना होगा। स्थानीय प्रशासन के अधिकारीगण व्यापार मंडलों के साथ संवाद कर इसका समाधान सुनिश्चित कराएं। पटरी व्यवसायियों के लिए स्थान का चिन्हांकन करते हुए उनके पुनर्वास की विधिवत व्यवस्था की जाए। व्यापारियों से संवाद बनाकर यह सुनिश्चित कराएं की हर दुकान अपनी सीमा के भीतर ही हो।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर के विभागीय अधिकारी जिलों में जाएं। पार्किंग, यातायात आदि की व्यवस्था का आकलन करें। स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर व्यापारियों से संवाद करें।

Related Post

CM Yogi in Varanasi

कई राष्ट्र प्रधानमंत्री को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान देने के लिए उतावले: सीएम योगी

Posted by - June 26, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 9 साल बेमिसाल और खुशहाल रहे हैं। खुशहाली का मानक सुरक्षा,…
CM Yogi targeted Priyanka Gandhi Vadra without naming her

कांग्रेस नेता फिलीस्तीन का बैग लेकर घूम रहीं, हम नौजवानों को इजराइल भेज रहेः सीएम योगी

Posted by - December 17, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को अपने वक्तव्य के दौरान कई बार…
Neha Sharma

देश के सभी रिलायंस मार्ट में मौजूद रहेंगे अरगा ब्रांड के उत्पाद: नेहा शर्मा

Posted by - June 16, 2023 0
गोण्डा। जनपद में आज जिला प्रशासन द्वारा अरगा ब्रांड (Arga Brand) का विमोचन और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य…
cm yogi

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को ‘मिशन कर्मयोगी’ से जोड़ रही योगी सरकार

Posted by - September 19, 2024 0
लखनऊ। सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की क्षमता निर्माण (कैपेसिटी बिल्डिंग) को सुधारना और उन्हें भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार कुशल…