CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lala

सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश, हनुमानगढ़ी में भी लगाई हाजिरी

161 0

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को रामनगरी पहुंचे। उन्होंने अपने दौरे का आगाज हनुमानगढ़ी में संकट मोचन के चरणों में हाजिरी लगाकर किया। यहां उन्होंने संतों से भी मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के चरणों में भी प्रणाम निवेदित किया।

सीएम (CM Yogi) ने की प्रदेश के कल्याण की कामना

शुक्रवार सुबह तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन व स्थानीय लोगों से मिलने के उपरांत मुख्यमंत्री (CM Yogi) रामनगरी पहुंचे, जहां रामकथा पार्क स्थित हैलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। रामकथा पार्क से सीएम योगी सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां रामभक्त संकटमोचन हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रदेश के कल्याण की कामना की। सीएम ने दर्शन-पूजन के उपरांत निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने संतों से भी की मुलाकात, पूछा कुशलक्षेम

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने हनुमानगढ़ी में संतों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। यहां मुख्यमंत्री सबसे पहले गद्दीनशीन महंत प्रेमदास महाराज जी महाराज से मिले। इसके बाद मुख्यमंत्री यहां अन्य संतों से भी मिले और उनका हालचाल जाना।

निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में ली जानकारी

इसके बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने यहां विधिवत दर्शन-पूजन भी किया। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया, यहां चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र ने मुख्यमंत्री को यहां चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस दौरान योगी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राकेश सचान, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान आदि मौजूद रहे।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ में क्राउड कंट्रोल के लिए योगी सरकार की खास प्रशिक्षित माउंटेड पुलिस मेले में रहेगी तैनात

Posted by - December 10, 2024 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) में क्राउड कंट्रोल के लिए योगी सरकार की खास प्रशिक्षित माउंटेड पुलिस मेले में तैनात…
Bike Taxi Captains

योगी सरकार रैपिडो के बाइक टैक्सी कैप्टन को देगी सीपीआर और फर्स्ट एड प्रशिक्षण

Posted by - May 26, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में सुशासन और जनसुरक्षा को बल दिया है। प्रदेश में सड़क सुरक्षा, आपातकालीन…
Baba Vishwanath

महाशिवरात्रि पर 11.69 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

Posted by - February 27, 2025 0
वाराणसी : महाशिवरात्रि पर 11.69 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) के चरणों में हाजिरी लगाई। मुख्यमंत्री…

कांग्रेस के हरेन्द्र मलिक और पूर्व विधायक पंकज समेत कई नेता सपा में शामिल

Posted by - October 29, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल अपना कुनबा बढाने में…