CM Yogi

वन अर्थ-वन फैमली-वन फ्यूचर भाव की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगी G20 समिट: योगी

374 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए सभी राष्ट्रों को ”वसुधैव कुटुंबकम्” दर्शन को आत्मसात कर मानव केंद्रित सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। मुख्यमंत्री ने रविवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एक पृथ्वी-एक परिवार और एक भविष्य के भाव की सिद्धि में यह समिट ”मील का पत्थर” साबित होगी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई जी-20 समिट अपने लक्षित उद्देश्यों की प्राप्ति की दिशा में मजबूती के साथ आगे बढ़ चली है। कहा कि जी-20 के सदस्यों की ओर से भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन को सर्वसम्मति से अपनाना ऐतिहासिक है।

उन्होंने (CM Yogi) समृद्ध भविष्य के लिए सहयोग की भावना के साथ किए गए इन प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री और जी-20 के सदस्यों का आभार जताया है।

पं. गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

योगी (CM Yogi)  ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ”सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” मंत्र मानवता के लिए एक उज्ज्वल मार्गदर्शिका बन गया है। उन्होंने कहा कि भोजन, जल, शिक्षा, चिकित्सा, आतंकवाद, अस्थिर अर्थव्यवस्था, अशांति, अविश्वास जैसी अनेक समस्याओं का स्थायी समाधान भी इसी मंत्र में अंतर्निहित है। उन्होंने कहा कि भारत के विशेष प्रयास से अफ्रीकी संघ को प्राप्त जी-20 की स्थायी सदस्यता इसी सर्वसमावेशी भावना का सुफल है।

Related Post

yogi government

पिछले पांच सालों में यूपी में बढ़े 27 फीसदी पर्यटक और होटलों में साढ़े हजार कमरे भी

Posted by - May 15, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की पिछले पांच सालों में दूरदर्शी नीति का परिणाम है कि कोरोना के बाद…
cm yogi aditynath

कोरोना रोकने के लिए CM योगी का नया प्लान, हर गांव, हर शहर में बनेगी निगरानी समिति

Posted by - April 4, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) नया प्लान लेकर…
Yogi Adityanath

श्रद्धालुओं ने लगाया गोरक्षपीठाधीश्वर को तिलक, लिया आशीर्वाद

Posted by - October 4, 2022 0
गोरखपुर। विजयादशमी के पावन पर्व पर मंगलवार दोपहर में गोरखनाथ मंदिर के तिलक हाल में पारंपरिक तिलकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन…