cm yogi

भोले हैं शिव, बहुत शीघ्र करते हैं भक्तों पर अनुग्रह : सीएम योगी

359 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भगवान शिव भोले हैं। वह बहुत शीघ्र भक्तों पर अनुग्रह करते हैं। प्राचीन काल से ही सुर-असुर दोनों ने उनकी पूजा की। यह उनका महात्म्य है तभी वह महादेव कहलाते हैं। शिव का अर्थ ही है कल्याण।

सीएम योगी (CM Yogi)रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित सप्त दिवसीय (8 से 14 मई) श्री विष्णु महापुराण कथा के विश्राम दिवस पर व्यासपीठ के समक्ष अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप सभी श्रद्धालु सौभाग्यशाली हैं कि आपको एक सप्ताह से शिवावतार गुरु गोरखनाथ की साधनास्थली पर श्री शिव महापुराण के मर्मज्ञ संत बालकदास के श्रीमुख से देवाधिदेव महादेव के विभिन्न रूपों के महात्म्य के श्रवण का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक दृष्टि से देखें तो संपूर्ण सृष्टि पर भोलेनाथ की कृपा है। देश में उत्तर से दक्षिण तक, पूरब से पश्चिम तक भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग व मंदिर हैं।

CM Yogi

द्वादश ज्योतिर्लिंग हमारी समृद्ध आध्यत्मिक विरासत होने के साथ सांस्कृतिक दृष्टि से हमें एकता के सूत्र में जोड़ते हैं। पूरब में वैद्यनाथ धाम है तो पश्चिम में सोमनाथ धाम। काशी में बाबा विश्वनाथ धाम तो मध्य प्रदेश में महाकालेश्वर व ओंकारेश्वर धाम। उत्तर के हिमालय पर केदारनाथ विराजमान हैं तो सुदूर दक्षिण में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के रूप में भगवान शिव का आशीर्वाद है।

आत्मीयता के पुट में सबको दिया कार्रवाई करने का भरोसा: सीएम योगी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि भगवान श्रीराम ने लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए रामेश्वरम में सेतुबंध का निर्माण किया था और इसके लिए उन्होंने यहीं पर शिव जी की आराधना की थी। भगवान श्रीराम ने महादेव की महिमा बताते हुए कहा था कि शिव द्रोही के लिए धरती पर कोई जगह नहीं है।

CM Yogi

सीएम योगी (CM Yogi)ने कथाव्यास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भगवान गोरखनाथ से सभी को कथा ज्ञानयज्ञ का पुण्य प्राप्त होने तथा सबके मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। कथा के विश्राम पर उन्होंने व्यासपीठ की आरती उतारी और सबसे सोमवार से मंदिर में प्रारंभ हो रहे श्रीमद्भागवतपुराण कथा में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।

Related Post

Maha Kumbh

बसंत पंचमी के स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को महाकुम्भ पहुंचाने के लिए रोडवेज ने कसी कमर

Posted by - February 2, 2025 0
बसंत पंचमी के स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को महाकुम्भ महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर लगे…
CM Yogi

सीएम योगी ने सुनी फरियाद, अधिकारियों से बोले- हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए

Posted by - December 4, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के…
AK Sharma

आटोमेटिक आरएमयू द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर की कराई जाये विद्युत आपूर्ति: एके शर्मा

Posted by - June 21, 2024 0
लखनऊ/वाराणसी। विद्युत उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्वाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार का संकल्प है। इस हेतु विभाग द्वारा…
Ramlala

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी को लेकर अयोध्या में तैयारियां शुरू

Posted by - March 28, 2024 0
अयोध्या । रामलला (Ramlalla) की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहली रामनवमी (Ram Navami) को लेकर विशेष उत्साह है।…
CM Yogi

आज व्यापारी से रंगदारी मांगने की कोई हिम्मत भी नहीं कर सकता: सीएम योगी

Posted by - May 1, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने सोमवार को वाराणसी के शिवपुर स्थित मिनी स्टेडियम से नगर निकाय चुनाव (Nikay…