CM Yogi reviewed the preparations before PM Modi's program.

प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे से पहले मुख्यमंत्री ने बनारस रेलवे स्टेशन पर की तैयारियों की समीक्षा

88 0

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरांत गुरुवार को बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के आगामी दौरे की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने रेलवे और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री (CM Yogi) को स्टेशन परिसर के सुंदरीकरण, सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल से जुड़ी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु और व्यवस्थित रहें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्टेशन पर साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 7 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। अगले दिन, 8 नवंबर को वह बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत और तीन अन्य ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री का यह निरीक्षण दौरा तैयारियों को अंतिम रूप देने के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Post

Ritu from Bijnor becomes an entrepreneur

बिजनौर की रितु बनी उद्यमी, कैफे से रोजाना सात हजार रुपये की कमाई

Posted by - January 20, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश भर में संचालित ‘राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन’ ग्रामीण महिलाओं के जीवन में…
ECMS

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के मजबूत केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तर प्रदेश

Posted by - January 7, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश त्वरित गति से देश के अग्रणी औद्योगिक प्रदेशों में अपनी पहचान…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने लखनऊ नगर निगम के नवीन भवन स्थापना हेतु किया भूमि पूजन

Posted by - July 16, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने मंगलवार को गोमतीनगर स्थित नगर निगम…
mukhtar ansari

UP सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध

Posted by - February 24, 2021 0
लखनऊ। पंजाब की रोपड़ जेल में बंद उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) मामले में बुधवार को…