deepotsav

सीएम योगी ने दीपोत्सव का लोगो किया जारी

482 0

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को रामकथा संग्रहालय में दीपोत्सव (Deepotsav) को लेकर समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार का दीपोत्सव पिछले वर्षों की तुलना में और भव्य-दिव्य होना चाहिए। इसमें प्रमुख सचिव पर्यटन ने कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव को लेकर लोगो भी जारी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने निर्देश दिए कि समय रहते दीपोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। इस बार का दीपोत्सव हर वर्ष से और भव्य-दिव्य हो।

Deepotsav

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए। सिपाहियों की ड्यूटी भी 8-8 घंटे की ही लगाई जाए। इनके खाने पीने की व्यवस्था किया जाए। अनुशासन का हर हाल में ध्यान रखा जाए। बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो।

जब दुनिया अंधकार में थी, हमारे ऋषि-मुनियों ने दिया ज्ञान का प्रकाशः सीएम योगी

सीएम ने निर्देश दिए कि जिले में जहां भी सड़कों पर गड्ढे हैं, दीपोत्सव से पहले उन्हें ठीक कर लिए जाएं। बाहर से जो भी आगंतुक आएं, उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

नोडल अधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक हमारे पास 12 लाख दिए आ चुके हैं। जिन्हें राम की पैड़ी घाट पर रखा गया है। बैठक में जनप्रतिनिधियों समेत कई आलाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Post

Yoga Day

प्रधानाध्यापक और शिक्षकों समेत छात्र करेंगे योगाभ्यास, फल और मिष्ठान का होगा वितरण

Posted by - June 14, 2023 0
लखनऊ। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक…
TB Free India

बोले निक्षय मित्र-डिजिटल प्लेटफॉर्म से टीबी मुक्त होगा उत्तर प्रदेश

Posted by - January 2, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘टीबी मुक्त भारत’ (TB Free India) के संकल्प को…
The staff of government hospitals will also say, 'May I help you'

यूपी के सरकारी अस्पतालों का स्टाफ भी बोलेगा, ‘मे आई हेल्प यू’

Posted by - September 15, 2024 0
लखनऊ। पर्चा वहां बनेगा…दवा उस काउंटर पर मिलेगी…फलां डाॅक्टर वहां बैठते हैं…मरीज को भर्ती करने के लिए फाइल यहां बनवानी…
AK Sharma

खंभों व ट्रांसफार्मर में करंट उतरने को गंभीरता से लिया जाए: एके शर्मा

Posted by - August 17, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को निर्देशित…
हनुमान चालीसा का पाठ

चुनाव आयोग की रोक के बाद ‘बजरंगबली’ की शरण में पहुचे योगी, किया हनुमान चालीसा का पाठ

Posted by - April 16, 2019 0
लखनऊ। चुनाव आयोग के चुनाव प्रचार पर रोक लगाने के बाद उत्तर प्रदेश से सीएम योगी के चुनाव प्रचार करने…