CM Yogi

यूपी विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंचे सीएम योगी, जाना हालचाल

320 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) के घर पहुंचे। सीएम ने उनका हालचाल जाना। तबीयत बिगड़ने पर जून में विधानसभा अध्यक्ष का गुरुग्राम में ऑपरेशन हुआ था।

सीएम योगी (CM Yogi)मंगलवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के 16-कालिदास मार्ग लखनऊ स्थित आवास पहुंचे। यहां महाना के परिजनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)ने उनका हालचाल जाना फिर विधानसभा अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह और सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह आदि भी मौजूद रहे।

बिलिंग और कलेक्शन एफिशिएंसी बढ़ाना चुनौती, मिलकर करें ठोस प्रयास: मुख्यमंत्री

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पिछले महीने ओपन हॉर्ट सर्जरी की गई थी तब से वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

Related Post

CM Yogi

योगी सरकार का आतंक पर वार, 8 सालों में 230 दुर्दांत अपराधी ढेर, 142 स्लीपर गिरफ्तार

Posted by - May 13, 2025 0
उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले आठ वर्षों में न केवल अपराधियों (Criminals) पर कार्रवाई का बुलडोजर चलाया बल्कि प्रदेश में…
AK Sharma

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की शुरुआत प्रदेश में सबसे पहले मऊ से हो रही: एके शर्मा

Posted by - August 18, 2024 0
मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद व एमएसएमई विभाग…