Rampur

हार के लिए अभी से बहाना खोज रही है समाजवादी पार्टी: सीएम योगी

464 0

लखीमपुर खीरी/लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को लखीमपुर खीरी पहुंचे। यहां उन्होंने गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार की कमान संभालते हुए जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पूर्व विधायक अरविंद गिरी के पुत्र अमन गिरी को जिताने की जनता से अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार हर हाल में गन्ना किसानों की पाई पाई का भुगतान करा के रहेगी। इसमें कोताही या भष्ट्राचार करने वालों का इंतजार जेल की चाहरदीवारियां कर रही हैं।

हार के डर से बौखला गयी है सपा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा चुनाव से पहले ही हार के डर से बौखला गयी है। सपा नेता हार के लिए अलग अलग बहाने ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता सोशल मीडिया पर अभी से हार की भाषा बोल रहे हैं। वे पहले ईवीएम को दोषी ठहराते थे, अब कह रहे हैं कि यहां जबरदस्ती चुनाव जीता जा रहा है। मगर, चुनाव जबरदस्ती नहीं बल्कि मतदाताओं के आशीर्वाद से जीता जाता है। जो मतदाताओं के उम्मीदों पर खरा उतरेगा वो जीतेगा।

बिना भेदभाव हो रहा विकास

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आज बिना किसी भेदभाव के चहुंमुखी विकास हो रहा है। आज यहां मेडिकल कॉलेज बन रहा है। इसके बाद उपचार के लिए जनता को लखनऊ या दिल्ली नहीं जाना होगा। उन्हें यहीं पर स्वास्थ्य की उत्तम व्यवस्था मिलेगी। इसके अलावा मेडिकल की पढ़ाई की शुरुआत होगी। डबल इंजन की सरकार में आज लखीमपुर जिले में गरीबों को आवास, शौचालय, पटरी व्यवसायियों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा गांवों और मजरों का विद्युतीकरण किया जा रहा है और गरीबों को मुफ्त में बिजली का कनेक्शन दिया जा रहा है।

कोरोना काल में सेवा में जुटी रही भाजपा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के दौरान अपने देखा होगा कि डबल इंजन सरकार और भाजपा के नेता व कार्यकर्ता जनता की सेवा में कैसे जुटे हुए थे। सरकार की ओर से बिना किसी भेदभाव के फ्री इलाज, फ्री वैक्सीन और फ्री राशन की व्यवस्था करायी गयी। अगर सपा की सरकार रहती तो कोई भी अपने घरों से नहीं निकलता। केंद्र सरकार से राशन आता तो ये लोग उसे पूरा डकार जाते। उन्होंने कहा कि पहले यहां का किसान आत्महत्या करने का विवश था। आज डबल इंजन सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ क्षेत्र के 5 लाख से ज्यादा किसानों को दिया है। लखीमपुर में 5 लाख गरीबों को फ्री में रसोई गैस और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत लगभग 40 हजार बेटियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत यहाँ 51 सौ बेटियों की शादी करायी गयी है। साथ ही निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों को पेंशन देने की व्यवस्था भी डबल इंजन की सरकार में ही पूरी हुई है।

गोला गोकर्णनाथ मंदिर को काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के रूप में डेवलप किया जाएगा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि स्वर्गीय अरविंद गिरी ने योग्य जन प्रतिनिधि के रूप में इंटर कालेज, आईटीआई और चिकित्सालय का निर्माण कराया। उनकी इच्छा थी कि गोला गोकर्णनाथ मंदिर को काशी विश्वनाथ धाम की तरह में विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी काशी के नाम से विख्यात इस स्थान को वास्तविक काशी में बदलने के लिए हर प्रयास किये जाएंगे। आस्था का सम्मान होगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार का सृजन होगा। हम यहाँ के पटरी व्यवसाइयों का पुनर्वास करेंगे, किसी को भी उजाड़ा नहीं जाएगा। इस स्थान के सुंदरीकरण और मार्ग के चौड़ीकरण का आदेश पहले ही दिया जा चुका है।

स्व. अरविंद गिरी की अधूरी इच्छाओं को पूरा कराने के लिए सरकार कृत संकल्पित

माफिया के खिलाफ गरजते हुए उन्होंने कहा की जो माफिया कभी उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक सीना तानकर चलते थे आज भीगी बिल्ली बनकर और दुम दबाकर घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जनसभा के शुरुआत में बाबा गोकर्णनाथ की धरती को प्रणाम करते हुए पूर्व विधायक स्वर्गीय अरविंद गिरी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दिवंगत विधायक स्वर्गीय अरविंद गिरी की अधूरी इच्छाओं को पूरा कराने के लिए सरकार कृत संकल्पित है।

Related Post

cm yogi

यूपी में ओडीओपी की तर्ज पर ओबीओपी को भी प्रोत्साहित करेगी योगी सरकार

Posted by - July 31, 2023 0
लखनऊ। कृषि क्षेत्र को समेकित रूप से विकसित करने के लिए जल तथा मृदा संरक्षण के साथ-साथ फल-फूल, मत्स्य, पशुपालन,…
जमीनी विवाद में किसान और उसका परिवार हुआ घायल

जमीनी विवाद में किसान और उसका परिवार हुआ घायल

Posted by - March 6, 2021 0
सरोजनीनगर में शुक्रवार को पुस्तैनी जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर चाकू, फावड़ा, लोहे की रॉड, असलहे और  धारदार हथियारों से लैस दबंगों ने अपने करीब 5 दर्जन साथियों के साथ मिलकर एक किसान व उसके परिवार पर जमकर हमला कर दिया। दबंगों के इस हमले से किसान परिवार के करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसमें किसी का सिर फटा तो किसी के हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। बाद में पुलिस को घटना की सूचना देने के साथ ही लहूलुहान हालत में सभी घायलों को आनन-फानन सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा कर उनका इलाज कराया गया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की ओर से आरोपी दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सरोजनीनगर के चिल्लावां निवासी वीरेंद्र यादव के मुताबिक शुक्रवार को उसकी दादी की तेरहवीं होने के कारण घर के सभी लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। काकोरी निवासी मिहिर श्रीवास्तव ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता आरोप है कि इसी बीच कार्यक्रम का फायदा उठा कर यहीं के तहस्बुल खान, उसका बेटा तौफीक, तसब्बुल, आमिर और सुहैल अपने करीब 50 – 60 अन्य अज्ञात लोगों के साथ उसकी तपोवन नगर स्थित पुश्तैनी जमीन पर पहुंच गए और कब्जा करने लगे। दबंगों द्वारा किए जा रहे कब्जे की जानकारी पाकर जब पीड़ित और उसके घर के लोग वहां पहुंचकर विरोध करने लगे तो चाकू, फावड़ा, लोहे की रॉड और असलहे से लैस दबंगों ने एकजुट होकर उनके ऊपर हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोप है कि दबंगों ने सभी को दौड़ा दौड़ा कर मारा। इस घटना में पीड़ित वीरेन्द्र के साथ ही उसके पिता राजेश कुमार यादव, अवध लाल, सुरेंद्र, रवीन्द्र और हृदय नारायण बुरी तरह घायल हो गए। इसमें से किसी का सर फट गया तो किसी के हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक आरोपी दबंग वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने वीरेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उधर इस घटना में घायल सभी पीड़ितों का सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है।
Mission Shakti 5.0: Girls visited government hospitals

मिशन शक्ति 5.0: बालिकाओं ने सरकारी अस्पतालों का भ्रमण कर सीखी स्वास्थ्य सुरक्षा की बारीकियां

Posted by - September 30, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti)  अभियान के तहत प्रदेशभर के सभी प्राथमिक,…

चाहिए था प्रधानमंत्री मिल गए जग्गा जासूस- सुप्रिया श्रीनेत ने PM मोदी पर कसा तंज

Posted by - July 20, 2021 0
भारतीय नेताओं, पत्रकारों और कारोबारियों के फोन हैकिंग का एक बड़ा मुद्दा सामने आया है, हालांकि सरकार ने इस बात…