CM Yogi

सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी से की प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना

180 0

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार को वासंतिक नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर माता पाटेश्वरी शक्ति पीठ में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रांगण में विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं के बीच अपनी सादगी और भक्ति का परिचय दिया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने माता पाटेश्वरी शक्ति पीठ में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना की। नवरात्र के पावन अवसर पर उनकी यह उपस्थिति मंदिर में आए श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

पूजन के बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) मंदिर प्रांगण में स्थित गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

मंदिर परिसर में मौजूद बच्चों के साथ भी मुख्यमंत्री ने आत्मीयता दिखाई। उन्होंने बच्चों को टॉफियां और चॉकलेट बांटकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रही।

Related Post

LUCKNOW UNIVERSITY

लखनऊ विश्वविद्यालय: ड्रेस कोड विवाद में वीडियो बनाने वाली छात्रा का तोड़ा मोबाइल

Posted by - March 20, 2021 0
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के तिलक छात्रावास में शुरू हुआ ड्रेस कोड विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा…
rakesh tikait

4 और 5 अप्रैल को गुजरात में होंगे किसान मोर्चा के कार्यक्रम: राकेश टिकैत

Posted by - March 27, 2021 0
गाजियाबाद।  भारतीय किसान यूनियन (Kisan Morcha) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि गुजरात में शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा का…