CM Yogi

मुख्यमंत्री ने श्रीराम मंदिर और हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना

222 0

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमत दरबार में हाजिरी लगाई। इसके उपरांत सीएम योगी श्रीरामलला के मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने दोनों मंदिरों में प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। आज उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हो मतदान के बीच अयोध्या पहुंचे हैं। इससे पहले अयोध्या पहुंचने पर महापौर एवं विधायक समेत जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर रामकथा पार्क पहुंचे। यहां से मुख्यमंत्री (CM Yogi) सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां संकटमोचन हनुमान के चरणों में हाजिरी लगाई। यहां मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेम दास से मुलाकात की, जिन्होंने सीएम योगी को अंगवस्त्र पहनाकर आशीर्वाद दिया।

सीएम (CM Yogi) ने यहां दर्शन-पूजन के उपरांत अयोध्यावासियों व श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि पहुंचे और श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने यहां भी विधिवत दर्शन-पूजन किया।

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) दीपोत्सव के दौरान अयोध्या पहुंचे थे। सीएम ने उस दौरान भी श्रीराम व संकटमोचन हनुमान जी के चरणों में हाजिरी लगाई थी। दर्शन-पूजन के दौरान महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, आदि मौजूद रहे।

Related Post

P Chidambaram

टीकों की अलग-अलग कीमत को नकारे राज्य, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने वैक्सीनेशन नीति पर उठाया सवाल

Posted by - April 23, 2021 0
ऩई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने 18 से 45 साल आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए…

उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से उत्तम प्रदेश में बदला : आशुतोष टंडन

Posted by - September 9, 2021 0
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन (Ashutosh Tandon) की अध्यक्षता में आज महानगर कल्याण मण्डप लखनऊ में प्रबुद्ध…