CM Yogi

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का रखा जाए ध्यान- सीएम योगी

73 0

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को सहारनपुर जनपद में मां शाकुंभरी देवी सिद्धपीठ मंदिर पहुंचे और निर्माणाधीन पर्यटन विकास परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सोविनियर शॉप, टॉयलेट ब्लॉक, टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, मल्टीलेवल पार्किंग की प्रगति को देखा। इसके उपरान्त उन्होंने भूरादेव एवं सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने निर्देश दिए कि विकास कार्यों को गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए तथा अक्टूबर माह में पूर्ण होने वाली परियोजनाओं को शारदीय नवरात्रि तक तय मानकों के साथ पूरा कराएं। भूरा देव मंदिर से शाकुंभरी देवी मंदिर तक निर्माणाधीन एलिवेटिड रोड का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए।

निरीक्षण के दौरान संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण ब्रजेश सिंह, विधायक नकुड मुकेश चौधरी, विधायक रामपुर मनिहारन देवेन्द्र निम, विधायक गंगोह किरत सिंह, विधायक नगर राजीव गुम्बर, एडीजी भानू भास्कर, मण्डलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, पूर्व विधायक नरेश सैनी एवं संबंधित अधिकारियों सहित जिलाध्यक्ष अजीत राणा, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई उपस्थित रहे।

Related Post

CM Yogi

जन आस्था को पूरा सम्मान, अराजकता स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री

Posted by - February 20, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आगामी दिनों में होलिकोत्सव, शब-ए-बारात, रमजान, नवरोज़, चैत्र नवरात्र, राम नवमी आदि महत्वपूर्ण…
उज्‍ज्‍वला योजना

रिपोर्ट ने खोली उज्‍ज्‍वला योजना की पोल, 85 फीसदी लाभार्थी पका रहे हैं चूल्‍हे पर खाना

Posted by - April 9, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान मोदी सरकार अपनी उज्ज्वला योजना को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है,लेकिन उसके…
Paramhans Acharya

ताजमहल में नहीं मिली एंट्री तो परमहंस आचार्य ने किया बड़ा ऐलान

Posted by - April 30, 2022 0
अयोध्या: तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु (Peethadheeshwar Jagadguru) परमहंस आचार्य (Paramhans Acharya) ने ताजमहल को लेकर एक बड़ा बयान दिया…
प्रकाश जावडेकर

बीजिंग से कम समय में दिल्ली को प्रदूषण से दिलाएगें मुक्ति : प्रकाश जावड़ेकर

Posted by - November 22, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा में शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन वायु प्रदूषण को लेकर चर्चा हुई। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित देश…