CM Yogi

मुख्यमंत्री ने कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

231 0

वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ दरबार में विधिवत हाजिरी लगाई। कालभैरव दरबार में सावनी हरियाली श्रृंगार का दर्शन कर मुख्यमंत्री ने आरती भी उतारी। इसके बाद उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में दर्शन पूजन किया।

बाबा के स्वर्णमंडित दरबार के गर्भगृह में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने विधि विधान से पावन ज्योर्तिलिंग का अभिषेक किया। सावन मास में दूसरी बार काशीपुराधिपति के दरबार में षोडशोपचार विधि से पूजन कर मुख्यमंत्री ने लोक कल्याण की कामना की।

कालभैरव दरबार में सीएम

इसके पहले योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने श्रावण मास के पहले सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आदि योगी के दर्शन किए थे। बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा विश्वनाथ के दरबार में अब तक 125 बार दर्शन पूजन कर चुके है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बच्चों से बातचीत की

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बाबा काल भैरव की पूजा अर्चना के बाद मंदिर से निकलते समय बच्चों से बातचीत की और उन्हें प्रसाद स्वरूप चॉकलेट दिया। खास बात यह रही कि श्री काल भैरव मंदिर से निकलने और बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचने पर जलाभिषेक करने आए भक्तों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद अभिवादन किया।

पुलिस भर्ती में 60 हजार से अधिक नौजवानों को मिलेगा अवसर, 20 प्रतिशत बेटियों की होगी नियुक्तिः सीएम योगी

वहीं,मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  को देखकर शिवभक्तों ने हर-हर महादेव का जयकारा लगाया। शनिवार को दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर प्रशासन, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावण मास के शेष दिनों में भी भक्तों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं।

Related Post

सुन्नी वक्फ बोर्ड SC में नहीं दायर करेगा पु​नर्विचार याचिका : जफर अहमद फारूकी

Posted by - November 9, 2019 0
लखनऊ । राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में मुख्य वादकारियों में से एक उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने विद्युत ट्रांसफार्मर में तेल भरने की मशीन को चलाकर देखा

Posted by - October 1, 2023 0
आगरा/लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत् व्यवस्था के सुधार हेतु सभी…
CM Yogi

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

Posted by - April 29, 2023 0
गोरखपुर। चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित…