CM Yogi performed rudrabhishek

रुद्राभिषेक कर सीएम ने की सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि की प्रार्थना

407 0

गोरखपुर। देवाधिदेव महादेव की आराधना के विशेष महात्म्य वाले पावन सावन मास के छठवें सोमवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) कर भगवान भोलेशंकर से सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति की प्रार्थना की।

सोमवार प्रातः गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी (CM Yogi)ने भोलेनाथ को विल्व पत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित करने कर बाद दूध, फल के रस व जल से अभिषेक किया। मठ के मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी व अन्य आचार्य एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया।

रुद्राभिषेक के बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने चराचर जगत के कल्याण तथा प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

धन के अभाव में बाधित नहीं होगा किसी का इलाज : मुख्यमंत्री

रुद्राभिषेक अनुष्ठान के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, काशी से आए महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा आदि भी उपस्थित रहे।

Related Post

cm yogi

पीएम मोदी के नेतृत्व में किसानों के सम्मान व कल्याण के लिए कार्य कर रही डबल इंजन सरकारः सीएम योगी

Posted by - November 19, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का उपहार देने के लिए प्रधानमंत्री…