CM Yogi performed Mahanisha Puja

सीएम योगी ने की महानिशा पूजा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न

130 0

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर पारंपरिक ‘महानिशा पूजा’ की। योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठाधीश्वर भी हैं। मंदिर की सदियों पुरानी परंपरा का पालन करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ अनुष्ठान संपन्न हुए।

इससे पहले, लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचने से पहले कुसम्ही वन स्थित बुढ़िया माई मंदिर में पूजा की। गर्भगृह में पूजा-अर्चना और अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर माथा टेकने के बाद योगी रात भर चलने वाले अनुष्ठान में शामिल हुए।

cm yogi performed mahanisha puja at gorakhnath

दो घंटे से ज्यादा समय तक चली इस विस्तृत पूजा में भगवान गणेश, देवी दुर्गा, भगवान राम, सीता और लक्ष्मण, भगवान कृष्ण, नवग्रह, शिव-शक्ति, काल भैरव, अस्त्र-शस्त्र पूजन, द्वादश ज्योतिर्लिंग, अर्धनारीश्वर और अन्य देवताओं की उपासना शामिल थी। हवन की वेदी पर ब्रह्मा, विष्णु, रूद्र और अग्नि देवता का आह्वान कर पूजन किया और शक्तिपीठ में स्थापित वेदी पर उगे जौ के पौधों को काटकर आदिशक्ति मां दुर्गा से लोकमंगल की प्रार्थना की।

PunjabKesari

महानिशा पूजा का अनुष्ठान गोरक्षपीठाधीश्वर द्वारा हवन करके पूर्ण किया गया। समस्त अनुष्ठान श्रीदुर्गा सप्तसती के पाठ एवं वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुआ। अंत में आरती एवं क्षमा याचना के बाद प्रसाद वितरित हुआ।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को पारंपरिक बटुक पूजा के साथ छोटी कन्याओं के पैर धोकर उन्हें भोजन, उपहार और दक्षिणा देकर कन्या पूजन करेंगे। अगले दिन मुख्यमंत्री विजयादशमी के अवसर पर गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा करेंगे और गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर रामलीला मैदान तक पारंपरिक दशहरा यात्रा का नेतृत्व करेंगे।

Related Post

CM Yogi

प्रधानमंत्री के हाथों धर्मनगरी अयोध्या को मिलेगा हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उपहार

Posted by - December 21, 2023 0
लखनऊ । श्रीरामजन्मभूमि पर बहुप्रतीक्षित भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने आये मुख्यमंत्री…
cm yogi

अटल जयन्ती की पूर्व संध्या पर सीएम योगी ने ‘साहित्यगंधा’ पुस्तिका का लोकार्पण किया

Posted by - December 24, 2021 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को यहां कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…
Ram Jyoti

सरयू तीरे जलाए गए आस्था और आत्मीयता के दीप

Posted by - January 22, 2024 0
अयोध्या: अद्भुत, अलौकिक, अविस्मरणीय…कल्पनातीत सौंदर्य। अनगिनत दीपों से जगमगाती रामनगरी को जिसने भी देखा, अपलक निहारता ही रह गया। प्रभु…