CM Yogi

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

284 0

गोरखपुर। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के दायित्वों की व्यस्तता के बीच गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गोसेवा में रमे रहे। गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में जाकर उन्होंने गोवंश का हाल जाना और उन्हें अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गोशाला भ्रमण और गोसेवा मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा है। शुक्रवार सुबह भी मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने, अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद मुख्यमंत्री योगी गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया।

गोशाला में उन्होंने चारों तरफ भ्रमण करते हुए श्यामा, गौरी, गंगा, भोला आदि नामों से गोवंश को पुकारा। योगी (CM Yogi) की आवाज इन गोवंश के लिए जानी पहचानी है। प्यार भरी पुकार सुनते ही कई गोवंश दौड़ते-मचलते हुए उनके पास आ गए।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)ने सभी के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से रोटी और गुड़ खिलाया। इस दौरान एक गोवंश एक छोटे से गेट के बाहर खड़ा था, जबकि कुछ गाय गेट के अंदर की तरफ थीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने चौधरी साहब के मूल्यों और आदर्शों का बढ़ाया मान : सीएम योगी

इस पर योगी (CM Yogi) ने उसके मनोभाव को समझते हुए कहा-तेरी माई वहां है क्या। फिर उन्होंने गोवंश को खूब दुलारा और उसे तथा गेट के अंदर मौजूद गायों को गुड़ खिलाया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी ली और गर्मी के मौसम में विशेष देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।

Related Post

CM Dhami's road show in Badaun

अभी अमेठी छोड़ी है वायनाड भी छोड़ेंगे राहुल गांधी : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - May 5, 2024 0
बदायूं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) रविवार को भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य के लिए रोड शो करने…
education

उप्र की व्यावसायिक और प्राविधिक शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव पहल

Posted by - May 8, 2022 0
लखनऊ। व्यावसायिक ( Vocational) और प्राविधिक (technical education) शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वाकांक्षी पहल करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार…
Sanjay Nishad

कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में संजय निषाद ने सपा प्रमुख, अखिलेश यादव पर किया वार

Posted by - December 20, 2025 0
लखनऊ। कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में बोलते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य पालन विभाग के कैबिनेट मंत्री संजय…