CM Yogi

पं. गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

432 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री व देश के पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत (Pt. Govind Ballabh Pant) की 136वीं जयंती पर लोक भवन परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर उन्होंने (CM Yogi) कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। प्रदेश की तरक्की और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए उन्होंने सतत प्रयास किया था।

सीएम योगी (CM Yogi)ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ (Pt. Govind Ballabh Pant) ने आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। उनकी कर्मठता, उनकी राष्ट्र निष्ठा व संगठन क्षमता को ध्यान में रखकर उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का दायित्व दिया गया। वह स्वतंत्र भारत के उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने फिर उन्होंने गृहमंत्री के रूप में देश व प्रदेश की सेवा की।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कह कि वर्तमान में उत्तराखंड जो कि तब उत्तर प्रदेश का ही भाग हुआ करता था, उसके कुमायूं मंडल में जन्मे पंडित गोविंद बल्लभ पंत को समाज और राष्ट्र के लिए किए गए उनके योगदान के लिए मैं प्रदेशवासियों की तरफ से स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Related Post

AK Sharma

धौरहरा और मोहम्मदी में भाजपा की जड़ें केतकी के पेड़ सी मजबूत और गहरी : एके शर्मा

Posted by - April 19, 2024 0
मोहम्मदी खीरी (लखीमपुर)। अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार… उदघोष के साथ ही नगर विकास एवं ऊर्जा…
CM Yogi

सीएम योगी ने दी शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई

Posted by - October 14, 2023 0
  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को आज…
CM Yogi

सीएम योगी ने सचिंद्रनाथ सान्याल स्मारक का किया शिलान्यास

Posted by - March 28, 2023 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्वतंत्रता संग्राम के नायक सचिंद्रनाथ सान्याल की गोरखपुर से जुड़ी…