CM Yogi pays tribute to Buddhist religious leader Bhadant Dnyaneshwar

बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

94 0

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को कुशीनगर स्थित म्यांमार बौद्ध विहार पहुंचकर बौद्ध धर्मगुरु अग्गमहापंडित भदंत ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने भदंत ज्ञानेश्वर के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाए और पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

भदंत ज्ञानेश्वर, कुशीनगर बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष और म्यामांर बौद्ध विहार के प्रमुख भी थे। लंबी बीमारी के बाद 31 अक्टूबर को उनका निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार 11 नवंबर को होगा। इस बीच उनका पार्थिव शरीर म्यामांर बौद्ध विहार में रखा गया है, जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।

रविवार को कुशीनगर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भी म्यामांर बौद्ध विहार पहुंचकर भदंत ज्ञानेश्वर के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Related Post

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन सिफारिश !

महाराष्ट्र सरकार पर अब तक कोई फैसला नहीं, राष्ट्रपति शासन की सिफारिश

Posted by - November 12, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र राजभवन प्रदेश नई सरकार के गठन में किसी भी दल द्वारा पर्याप्त संख्या जुटाने में विफल होता देख।…
CM Yogi

मुख्यमंत्री के निर्णय से निविदा, अनुबंध व कार्यारंभ प्रक्रिया में तेजी, प्रशासनिक दक्षता व पारदर्शिता में वृद्धि होगी

Posted by - October 24, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लोक निर्माण विभाग के विभागीय अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों में पाँच गुना तक की…
AK Sharma

‘एक पेड़ मां के नाम’ का भाव सभी को अपनी मां एवं प्रकृति के प्रति कराता है जिम्मेदारी का एहसास: एके शर्मा

Posted by - July 9, 2025 0
लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर के ग्राम कम्बरपुर,…