CM Yogi

संसद पर हुए हमले में शहीद जवानों को सीएम योगी ने दी श्रद्धाजंलि

406 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले (Parliament Attack) में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि देश आपके बलिदानों को कभी नहीं भूलेगा। इसके साथ ही गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की जयंती पर भी उन्हें याद किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि आज ही के दिन वर्ष 2001 में मजहबी आतंकियों ने संसद पर कायरतापूर्ण हमला कर भारत की संप्रभुता को लहूलुहान करने का असफल प्रयास किया था। इस हमले में अपने प्राण न्योछावर कर माँ भारती के मान की रक्षा करने वाले सभी वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि। देश आपके बलिदानों को कभी नहीं भूलेगा।

दूसरे ट्वीट में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को याद करते हुए लिखा कि भारतीय राजनीति में सादगी, शुचिता व जनपक्षधरता के आदर्श प्रतिमान, पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से पूरित आपका जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है।

Related Post

International Yoga Day

योगी सरकार प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में कराएगी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Posted by - May 31, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर प्रदेश के समस्त छोटे-बड़े सरकारी अस्पतालों में कार्यक्रम आयोजित कराएगी।…
AK Sharma

प्रदेश में उद्यमिता की नई धारा विकसित होगी और आर्थिक सशक्तिकरण की राह और तेज होगी: एके शर्मा

Posted by - September 18, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर में विश्वकर्मा जयंती के अवसर…
Sunil Gavaskar met CM Yogi

सुनील गावस्कर ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट, खेलों को बढ़ावा देने पर की चर्चा

Posted by - April 21, 2023 0
लखनऊ। लिटिल मास्टर के नाम से प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने आज (शुक्रवार) यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…