CM Yogi

संसद पर हुए हमले में शहीद जवानों को सीएम योगी ने दी श्रद्धाजंलि

448 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले (Parliament Attack) में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि देश आपके बलिदानों को कभी नहीं भूलेगा। इसके साथ ही गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की जयंती पर भी उन्हें याद किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि आज ही के दिन वर्ष 2001 में मजहबी आतंकियों ने संसद पर कायरतापूर्ण हमला कर भारत की संप्रभुता को लहूलुहान करने का असफल प्रयास किया था। इस हमले में अपने प्राण न्योछावर कर माँ भारती के मान की रक्षा करने वाले सभी वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि। देश आपके बलिदानों को कभी नहीं भूलेगा।

दूसरे ट्वीट में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को याद करते हुए लिखा कि भारतीय राजनीति में सादगी, शुचिता व जनपक्षधरता के आदर्श प्रतिमान, पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से पूरित आपका जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है।

Related Post

Keshav Maurya

यूपी में शिक्षा व्यवस्था की बदलेगी सूरत! डिप्टी सीएम का ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Posted by - January 28, 2026 0
लखनऊ। आज नेता सदन विधान परिषद एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) की अध्यक्षता में विधान परिषद कक्ष संख्‍या…
UP Budget

UP Budget 2024: स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का आगाज

Posted by - February 5, 2024 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने यूपी के युवाओं को नया उपहार दिया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना…
Turban Handle Jatta

पगड़ी संभाल जट्टा

Posted by - February 3, 2021 0
सियाराम पांडेय ‘शांत’ नगर पालिका के कचड़ा उठाने वाले वाहनों पर आजकल एक गीत रोज बजता है। गाड़ी वाला आया,…
International Yoga Day

योग दिवस पर योगी सरकार का अनूठा प्रयास, वृद्धाश्रमों और सर्वोदय विद्यालयों में गूंजे योग के मंत्र

Posted by - June 21, 2025 0
लखनऊ। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर योगी सरकार (Yogi Government) के समाज कल्याण विभाग ने एक अनूठी…