CM Yogi expressed grief

सीएम योगी ने हमले में वीरगति प्राप्त करने वाले जवान को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

406 0

लखनऊ। जम्मू कश्मीर के राजौरी में हुए आतंकी हमले में शुक्रवार को देश के 5 जवान शहीद हो गए। इन शहीद जवानों में एक जवान उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के करन कुमार भी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हमले में जवान की मृत्यु पर शोक जताते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है। शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

शहीद के नाम पर होगा सड़क का नामकरण

सीएम योगी (CM Yogi) के ऑफिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस संबंध में जानकारी दी गई है। पोस्ट में कहा गया है कि ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद कानपुर निवासी, सेना के जवान करन कुमार जी को श्रद्धांजलि दी है। महाराज जी (CM Yogi) ने शहीद के परिजनों को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों को हर संभव मदद प्रदान करेगी। दु:ख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है।’

Related Post

AK Sharma

समस्याओं के उचित निस्तारण के बिना ही समस्याओं को निस्तारित दिखाने पर ऊर्जा मंत्री खफा

Posted by - August 27, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में राजधानी स्थित संगम सभागार में ऊर्जा विभाग…

छात्रा बोली- शिकायत की तो उन्नाव पीड़िता की तरह कोई करा देगा एक्सीडेंट, एएसपी निशब्द

Posted by - August 1, 2019 0
बाराबंकी। बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जिले भर में पुलिस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।…