CM Yogi paid tribute to Om Prakash Rajbhar's mother on her first death anniversary

सम्राट सुहेलदेव का स्मारक भारत की विजय और विदेशी आक्रांताओं के लिए चुनौती का प्रतीक : सीएम योगी

153 0

वाराणसी/लखनऊ : महाराज सुहेलदेव ने 1000 साल पहले विदेशी आक्रांता सालार मसूद को तीन लाख की सेना सहित पराजित कर भारत की विजय पताका फहराई थी। लेकिन गुलामी की मानसिकता ने उनके गौरवशाली इतिहास को भुला दिया। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाज के सामने उस गौरव को फिर से जीवित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ये बातें शुक्रवार को वाराणसी में पिंडरा ब्लॉक के फतेपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पूज्यनीय माता स्वर्गीय जितना देवी राजभर की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहीं।

यह स्मारक देश को बांटने और गद्दारी करने की साजिश रचने वालों के लिए चेतावनी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि आज ऐसी पुण्य भूमि पर हूं, जो चक्रवर्ती सम्राट सुहेलदेव के पराक्रम की भूमि है। उन्होंने कहा कि महाराज सुहेलदेव ने 1000 साल पहले बहराइच की धरती पर विदेशी आक्रांता सालार मसूद को पराजित कर भारत की विजय पताका फहराई थी। आज महाराज सुहेलदेव का स्मारक बनकर तैयार हो चुका है, जो भारत की विजय और विदेशी आक्रांताओं के लिए एक चुनौती का प्रतीक है। यह स्मारक उन लोगों के लिए भी चेतावनी है, जो आज भी देश को बांटने और गद्दारी करने की साजिश रच रहे हैं।

माता की महिमा अपरंपार है

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि किसी भी पुत्र के लिए इससे बड़ा पुण्य कार्य नहीं हो सकता कि वह अपनी माता की स्मृति को जीवित रखने के लिए आयोजन करे। ओमप्रकाश राजभर ने यह कर दिखाया है। उन्होंने अपने माता-पिता के संस्कारों से अपने संघर्षों का मार्ग प्रशस्त किया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने भगवान राम का उदाहरण देते हुए कहा कि माता की महिमा अपरंपार है। श्री राम ने स्वर्णमयी लंका को भी मातृभूमि से छोटा माना। इसी भावना से ओमप्रकाश राजभर ने अपने माता-पिता की परंपरा और संस्कारों को आगे बढ़ाया है।

फतेपुर को देंगे नई ऊंचाई

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने ओमप्रकाश राजभर के दोनों पुत्रों अरुण राजभर व अरविंद राजभर सहित पूरे परिवार को बधाई दी। उन्होंने इस पुण्य अवसर पर आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और फतेपुर की धरती को नई ऊंचाई देने का संकल्प दोहराया।

अंत में सीएम योगी (CM Yogi) ने राष्ट्र के विरोध में काम करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि सुहेलदेव का इतिहास हर उस गद्दार के लिए सबक है, जो देश को तोड़ने की कोशिश करेगा।

Related Post

CAA के खिलाफ रैली

CAA के खिलाफ रैली में ओवैसी के मंच पर लड़की का हंगामा, देखें वीडियो

Posted by - February 20, 2020 0
बंगलूरू। नागरिकता संशोधन कानून ( CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में एआईएमआईएम नेता और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन…
पूर्व प्रधान न्यायाधीश गोगोई

पूर्व प्रधान न्यायाधीश गोगोई ने राज्यसभा सांसद की शपथ , विपक्ष का वॉक आउट

Posted by - March 19, 2020 0
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने गुरुवार को राज्यसभा संसद की शपथ ली।  इस…

Narad Sting मामले में गिरफ्तार दो मंत्रियों समेत चार नेताओं को मिली जमानत

Posted by - May 18, 2021 0
कोलकाता। नारद स्टिंग (Narad Sting) मामले में सीबीआई द्वारा सोमवार को गिरफ्तार किये गए पश्चिम बंगाल के दो मंत्रियों, टीएमसी…