CM Yogi

भारतीय संस्कृति और परंपरा के पक्षधर थे भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद: सीएम योगी

353 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को भारत रत्न और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया। सीएम योगी ने उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मेयर सुषमा खर्कवाल, भाजपा नेता अविनाश त्रिवेदी, महेंद्र नाथ सिंह आदि मौजूद थे।

स्वतंत्र भारत की व्यवस्था के सूत्रधार हैं डॉ. राजेंद्र प्रसाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी के आंदोलन में एक अनुयायी के रूप में शामिल हुए और पूरे आंदोलन को पग-पग पर अपना नेतृत्व प्रदान किया।

वहीं स्वतंत्र भारत के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में ही संविधान का निर्माण किया गया। वह देश की आजादी की लड़ाई के अग्रिम योद्धा के साथ स्वतंत्र भारत की व्यवस्था के भी सूत्रधार थे। उनके इन कार्यों के चलते वे आज भी स्मरणीय हैं।

दिव्यांगजनों की पेंशन को 300 से बढ़ाकर हमने 1000 रुपए किया: सीएम योगी

उन्होंने (CM Yogi) तत्कालीन सरकार के विरोध के बावजूद सोमनाथ मंदिर के पनुरोद्धार कार्यक्रम में भाग लिया। इतना ही नहीं प्रयागराज और कुंभ उनके हृदय में बसता था। वह भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल्यों और आदर्शों को अपने जीवन में अंगीकार करते हुए आजीवन उन संकल्पों के साथ आगे बढ़े।

Related Post

यूपी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड परीक्षा : नकल पर नकेल कसने के लिए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष तैयार

Posted by - February 16, 2020 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 18 फरवरी से शुरू हो रही है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट…

सुप्रीम कोर्ट में बोली मोदी सरकार, शिव मंदिरों तक टैंकरों से गंगाजल पहुंचाए योगी सरकार

Posted by - July 16, 2021 0
कोरोना संकट के बीच कांवड़ यात्रा को लेकर गहमागहमी बरकरार है, यूपी की योगी सरकार ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट…