CM Yogi paid tribute to Bharat Ratna Govind Ballabh

सीएम योगी ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ को दी श्रद्धांजलि

291 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत (Govind Ballabh Pant) की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजिल अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री रहे गोविंद बल्लभ पंत को याद करते हुए कहा कि वह भारत माता के महान सपूत थे। साथ ही सीएम ने उनकी स्मृतियों को भी नमन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा देश की आजादी के लिए समय- समय पर चलाए गए आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभायी। उन्होंने 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन पर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की व्यवस्था को सुचारू रूप से आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

इससे पहले उन्होंने वर्ष 1937 में संयुक्त प्रांत के मुख्यमंत्री (CM Yogi) के रूप में प्रदेशवासियों को अमूल्य सेवाएं देते हुए आजादी के आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका को बनाए रखा। साथ ही दिसंबर 1954 में देश के प्रथम गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के आकस्मिक निधन के बाद देश के गृह मंत्री के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन किया।

आगरा मेट्रो का उद्घाटन, मुख्यमंत्री योगी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

इसके अलावा वर्ष 1955 से 1961 तक देश के गृहमंत्री के रूप में उन्होंने अपनी अमूल्य सेवाएं देकर राजभाषा हिंदी को सम्मान दिलाने का कार्य किया। देश के प्रति उनकी सेवाओं के लिए वर्ष 1957 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं उन्होंने भारत की संविधान सभा के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। सीएम योगी ने पंडित गोविंद बल्ल्भ पंत की स्मृतियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Post

एयर स्ट्राइक

पाकिस्तान के पीएम को कम से कम एक बार पुलवामा हमले की करनी चाहिए निंदा-अमित शाह

Posted by - March 1, 2019 0
नई दिल्ली। शुक्रवार यानी आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने हम आतंकवाद के प्रति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की नीति…
CM Yogi

मेगा ई-ऑक्शन के जरिए बड़े स्तर पर इंडस्ट्रियल व कॉमर्शियल प्लॉट्स के आवंटन का मार्ग प्रशस्त करेगी योगी सरकार

Posted by - August 29, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने और प्रदेश में औद्योगिक व व्यवसायिक गतिविधियों को गति देने के लिए योगी…
Priyanka Gandhi

केरल : प्रियंका गांधी ने रैली में केरल सरकार पर साधा निशाना, धोखाधड़ी और घोटालों की हुकूमत बताया

Posted by - March 31, 2021 0
तिरुवनंतपुरम। केरल में चुनाव प्रचार के दौरान अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने इस सप्ताह…
G-20

काशी में देश की समृद्ध संगीतमय सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे G-20 मेहमान

Posted by - June 2, 2023 0
लखनऊ। गीतं वाद्यं तथा नृत्यं त्रयं संगीतमुच्यते। संगीत की तीनों कलाओं के देवता, भगवान नटराज (शिव) की नगरी काशी में…