CM Yogi

आशुतोष टण्डन की छवि सरल व व्यवहार कुशल थी, वे हर वर्ग में थे लोकप्रिय: योगी

356 0

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश के पूर्व मंत्री व वर्तमान विधान सभा के सदस्य आशुतोष टण्डन ‘गोपाल जी’ के निधन पर मंगलवार को विधान सभा में शोक प्रस्ताव पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आशुतोष टण्डन (Ashutosh Tandon) का नौ नवम्बर को लगभग 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लम्बे समय से अस्वस्थ थे। श्री टण्डन इस सदन के वरिष्ठ सदस्यों में थे। उनका असमय निधन हम सभी के लिए दुःखद है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आशुतोष टण्डन (Ashutosh Tandon) वर्ष 2014 के उपचुनाव में निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ पूर्व से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 2017 तथा 2022 में भी वे इस सदन के लिए निर्वाचित हुए थे। श्री टण्डन विधानसभा की नियम समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति तथा वर्तमान में विशेषाधिकार समिति के सदस्य थे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आशुतोष टण्डन (Ashutosh Tandon) ने वर्ष 2017 से वर्ष 2022 तक उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्य किया। प्राविधिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा तथा नगर विकास विकास विभाग के मंत्री के रूप में श्री टण्डन ने अपने दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। श्री टण्डन की प्रयागराज कुम्भ-2019 के भव्य आयोजन, अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम, एक जनपद एक मेडिकल काॅलेज, तकनीकी शिक्षा के उन्नयन एवं नगर विकास के कार्यक्रमों में सकारात्मक और महत्वपूर्ण भूमिका थी।

मोदी के कार्यकाल में देश में खेल गतिविधियों में आयी तेजी: योगी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश की राजनीति से आशुतोष टण्डन का लम्बा सम्बन्ध रहा। उन्हें राजनीतिक गुण विरासत में मिले थे। छात्र जीवन से ही वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे। वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की महानगर इकाई के उपाध्यक्ष बनने के बाद श्री टण्डन सक्रिय राजनीति में आए। वे भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई में मंत्री तथा प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। उन्हें पार्टी संगठन के कार्यों का गहन अनुभव था। एक कर्मठ तथा समर्पित नेता के रूप में उनका योगदान सदैव महत्वपूर्ण रहा।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आशुतोष टण्डन की छवि सरल व व्यवहारकुशल व्यक्ति की थी। वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे। स्नेह से लोग उन्हें गोपाल जी के नाम से पुकारते थे। एक समर्पित जनप्रतिनिधि के रूप में लखनऊ तथा प्रदेश के विकास में उनका विशेष योगदान रहा। उनकी रूचि काॅमर्स तथा बैंकिंग क्षेत्र में थी। श्री टण्डन यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के निदेशक भी रहे। वे श्री अन्नपूर्णा ट्रस्ट धर्मशाला, श्री कोनेश्वर महादेव मन्दिर ट्रस्ट, स्व0 लालजी टण्डन फाउण्डेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा कालीचरण पीजी काॅलेज के ट्रस्टी के रूप में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों से जुड़े थे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आशुतोष टण्डन के निधन से प्रदेश ने एक समर्पित तथा कुशल राजनीतिज्ञ खो दिया है। उनके निधन से प्रदेश एवं पार्टी की अपूर्णीय क्षति हुयी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधान सभा सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।

Related Post

जमीनी विवाद में किसान और उसका परिवार हुआ घायल

जमीनी विवाद में किसान और उसका परिवार हुआ घायल

Posted by - March 6, 2021 0
सरोजनीनगर में शुक्रवार को पुस्तैनी जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर चाकू, फावड़ा, लोहे की रॉड, असलहे और  धारदार हथियारों से लैस दबंगों ने अपने करीब 5 दर्जन साथियों के साथ मिलकर एक किसान व उसके परिवार पर जमकर हमला कर दिया। दबंगों के इस हमले से किसान परिवार के करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसमें किसी का सिर फटा तो किसी के हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। बाद में पुलिस को घटना की सूचना देने के साथ ही लहूलुहान हालत में सभी घायलों को आनन-फानन सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा कर उनका इलाज कराया गया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की ओर से आरोपी दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सरोजनीनगर के चिल्लावां निवासी वीरेंद्र यादव के मुताबिक शुक्रवार को उसकी दादी की तेरहवीं होने के कारण घर के सभी लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। काकोरी निवासी मिहिर श्रीवास्तव ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता आरोप है कि इसी बीच कार्यक्रम का फायदा उठा कर यहीं के तहस्बुल खान, उसका बेटा तौफीक, तसब्बुल, आमिर और सुहैल अपने करीब 50 – 60 अन्य अज्ञात लोगों के साथ उसकी तपोवन नगर स्थित पुश्तैनी जमीन पर पहुंच गए और कब्जा करने लगे। दबंगों द्वारा किए जा रहे कब्जे की जानकारी पाकर जब पीड़ित और उसके घर के लोग वहां पहुंचकर विरोध करने लगे तो चाकू, फावड़ा, लोहे की रॉड और असलहे से लैस दबंगों ने एकजुट होकर उनके ऊपर हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोप है कि दबंगों ने सभी को दौड़ा दौड़ा कर मारा। इस घटना में पीड़ित वीरेन्द्र के साथ ही उसके पिता राजेश कुमार यादव, अवध लाल, सुरेंद्र, रवीन्द्र और हृदय नारायण बुरी तरह घायल हो गए। इसमें से किसी का सर फट गया तो किसी के हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक आरोपी दबंग वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने वीरेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उधर इस घटना में घायल सभी पीड़ितों का सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है।
CM Yogi

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

Posted by - April 5, 2024 0
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के दायित्वों की व्यस्तता के बीच गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री…