CM Yogi

महर्षि वाल्मीकि ने ही हम सबको भगवान राम के साथ साक्षात्कार कराया: सीएम

402 0

लखनऊ। महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर वाल्मीकि मंदिर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) पहुंचे। उन्होंने महर्षि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि वाल्मीकि की जयंती (Valmiki Jayanti) के अवसर पर सभी को बधाई देता हूं। आज शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) है। आज के दिन मान्यता है कि चंद्रमा सबसे अधिक चमकीला होता है और धरती के सबसे करीब भी होता है। इसके अपने आध्यात्मिक पहलू हैं। इस धराधाम पर चांद जैसी शीतलता प्रदान करके हम सबको मार्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भक्ति के साथ सराबोर करने वाले त्रिकालदर्शी ऋषि महर्षि भगवान वाल्मीकि की जयंती आज है।

हम सब जानते हैं कि महर्षि वाल्मीकि ने ही हम सबका भगवान राम के साथ साक्षात्कार करवाया। भगवान राम पर पहला महाकाव्य की महर्षि वाल्मीकि ने रचना की। उसके बाद दुनिया की कोई भाषा नहीं जो वाल्मीकि रामायाण को आधार बनाकर भगवान के पावन चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने का अगर किसी को श्रेय जाता है तो त्रेता युग में महर्षि वाल्मीकि को और कलयुग में संत गोस्वामी तुलसीदास जी को।

उन्होंने अपनी अमर रचना के माध्यम से भगवान राम के चरित्र को दुनिया को पहुंचाकर उनमें सकारात्मक भाव का संचार करने का काम किया है। भगवान राम का अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। महर्षि वाल्मीकि का पावन धाम है। उनकी साधना स्थली चित्रकूट में है। कितना अच्छा संयोग है कि वनवास के समय भगवान ने चित्रकूट में समय व्यतीत किया था। उसी चित्रकूट में राजापुर में तुलसीदास जी की जन्म स्थली है। सरकार दोनों संतों के स्थलों को विकसित कर रही है। पाहड़ी पर लोग जा सकें, इसके लिए रोप-वे का भी निर्माण किया जा रहा है।

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

हमारे सामने वाल्मीकि जन्मोत्सव समित से जुड़े पदाधिकारियों ने वाल्मीकि समुदाय से जुड़ी समस्या का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। सरकार ने इस समुदाय के लिए एक आयोग का गठन किया है। आयोग के चेयरमैन से कहा कि समय-समय पर रिपोर्ट बनाकर देते रहेंगे तो हम उसपर कार्यवाही भी करता रहूंगा। वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए सरकार कार्य करेगी। सबके स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता करने वाले बाल्मीकि समाज के लोगों के कल्याण के लिए राज्य और केंद्र सरकार के स्तर पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि यह आयोग समाज से जुड़ी समस्याओं की रिपोर्ट जितना जल्दी प्रस्तुत करेगा, हमारी सरकार उसे उतनी ही शीघ्रता से पूर्ण करेगी।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन, विधायक योगेश शुक्ला, नीरज बोरा, अम्बरीश रावत, महापौर संयुक्ता भाटिया के अलावा, वाल्मीकि जन्मोत्सव समित के नरेश वाल्मीकि, सौरभ वाल्मीकि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

Kashi Vishwanath

स्वतंत्रता दिवस पर काशी विश्वनाथ मंदिर में ढाई लाख श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई

Posted by - August 16, 2024 0
वाराणसी। 78वें स्वतंत्रता दिवस पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath) में लाखाें श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। दरबार में सुबह…
Testing

टेस्टिंग और टीकाकरण में यूपी अव्‍वल, दी जा चुकी 31 करोड़ टीके की डोज

Posted by - April 24, 2022 0
लखनऊ: सर्वाधिक आबादी वाले यूपी (UP) में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath)के कुशल प्रबंधन का परिणाम है कि दूसरे…
CM Yogi blessed 1000 new couples

अप्रैल से कन्या सुमंगला योजना में मिलेंगे 25 हजार रुपये : सीएम योगी

Posted by - February 14, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप डबल इंजन की…
Roshan Jacob

बच्चों की पढ़ाई और प्राथमिक विद्यालयों में सुविधाओं पर दिया जाये ध्यान: रोशन जैकब

Posted by - July 7, 2022 0
लखनऊ: मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब (Roshan Jacob) ने आज प्राथमिक विद्यालय की गुणवत्ता देखने को लेकर औचक निरीक्षण किया और…