CM Yogi

मुख्यमंत्री ने आंधी–बारिश, ओलावृष्टि के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए

164 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने आंधी–बारिश,ओलावृष्टि के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नज़र रखें।

आकाशीय बिजली, आंधी तूफान,बारिश, वज्रपात आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए।

मुख्यमंत्री v ने निर्देशित किया कि वर्तमान में गतिमान गेहूं की सरकारी खरीद के दृष्टिगत मंडियों सहित सभी खरीद केंद्रों पर गेहूं के सुरक्षित भंडारण का पूरा ध्यान रखा जाए।

अधिकारीगण सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए आख्या शासन को भेजें, ताकि इस संबंध में अग्रेत्तर कार्यवाही की जा सके।

उन्होंने निर्देशित किया कि जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।

Related Post

हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ मानहानि का मुकदमा

तुलसी गबार्ड ने हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा

Posted by - January 23, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू सांसद एवं देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने की…
Hoisting of Dharmadhwaj in Ayodhya

सदियों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में धर्मध्वज का आरोहण, संत समाज भावविभोर

Posted by - November 25, 2025 0
अयोध्या। सनातन परंपरा और आस्था के प्रतीक धर्मध्वज (Dharmadhwaj) का आज राम मंदिर के शिखर पर प्रतिष्ठापन अयोध्या के संत…