CM Yogi

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ के दर पर झुकाया शीश

214 0

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शक्ति के पर्व नवरात्रि पर शिव की भी आराधना की। भारत सेवाश्रम संघ में मां दुर्गा की पूजा के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ दरबार व काल भैरव मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने विशालाक्षी मंदिर में भी दर्शन किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि पर सोमवार को वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने समीक्षा बैठक की, फिर विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

सीएम (CM Yogi) ने काल भैरव व काशी विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में विधिवत पूजन-अर्चन कर उत्तर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। वहीं काशी कोतवाल बाबा काल भैरव के चरणों में भी हाजिरी लगाई। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा जल्द ही प्रस्तावित है। इस दौरान प्रधानमंत्री कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण भी किया।

सुखी-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की

मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को काशी कोतवाल काल भैरव का दर्शन कर आरती की और श्री काशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेका। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच कर उन्होंने विधि विधान से दर्शन-पूजन किया। सीएम ने बाबा के गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन किया। वहीं विशालाक्षी मंदिर में भी दर्शन कर लोक कल्य़ाण और सुखी-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की।

Related Post

Sanjay Raut

शिवसेना समूह के नेता पद से एकनाथ शिंदे को हटाया गया, इन्हें दी गई जगह: Sanjay Raut

Posted by - June 21, 2022 0
मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने मंगलवार को कहा कि एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी के…
Nitin Gadkari

अच्छी सड़कों के निर्माण के लिए सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं: नितिन गडकरी

Posted by - October 8, 2022 0
लखनऊ। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने उत्तर प्रदेश को 8 हजार करोड़ रुपये की…