CM Yogi

उप राष्ट्रपति ने की सीएम योगी और उनके नेतृत्व में यूपी के विकास मॉडल की सराहना

362 0

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को दिल्ली में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। सीएम योगी ने सुबह उप राष्ट्रपति के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। वहीं उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सीएम योगी की सराहना की। उप राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि माननीय उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आपका हार्दिक आभार।

दूसरी तरफ, उपराष्ट्रपति के ‘एक्स’ हैंडल से भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के साथ मुलाकात की फोटो पोस्ट करते हुए जानकारी दी गई।

देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ

गौरतलब है कि विगत वर्ष भी उप राष्ट्रपति ने सीएम योगी (CM Yogi) के नेतृत्व में सुदृढ़ हुई उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि कानून व्यवस्था में उत्तर प्रदेश दुनिया में रोल मॉडल बन गया है। उप राष्ट्रपति ने सीएम को पर्सन ऑफ एक्शन का सिंबल भी बताया था।

Related Post

तेज बहादुर

वाराणसी : तेज बहादुर का खारिज हो सकता है नामांकन, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Posted by - April 30, 2019 0
वाराणसी। वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नामांकन दाखिल करने वाले बीएसएफ के बर्खास्‍त जवान तेज बहादुर…
जो आग आपके दिल में, वही मेरे दिल में भी

बिहार में बोले पीएम,”जो आग आपके दिल में, वही मेरे दिल में दहक रही है”

Posted by - February 17, 2019 0
बिहार। परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री ने स्थानीय बोली अंगिका में कुछ पंक्तियां बोलकर अपना भाषण…