CM Yogi ने की राज्यपाल से मुलाकात

1191 0

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) से मुलाकात की।  राजभवन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने शाम को राज्यपाल से मुलाकात की।

बयान में कहा गया है कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, मगर इस मुलाकात को प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान एवं अरुण कुमार कोरी के निधन तथा अन्य कारणों से प्रदेश मंत्रिमंडल में कई पद खाली हो गए हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में महज कुछ महीने बाकी रह जाने के मद्देनजर राजनीतिक समीकरण साधने के लिए मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार किया जा सकता है।

Related Post

जल्द BJP करेगी ‘किसान सम्मेलन’, सपा बोली- चुनाव आते ही भाजपा को आ गई किसानों की याद

Posted by - August 12, 2021 0
भाजपा उत्तर प्रदेश के अंदर ‘किसान सम्मेलन’ का आयोजन करने जा रही है। इस पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश ने तय की है अपराध व अव्यवस्था से अनुशासन और कर्फ्यू से कानून के राज की यात्राः मुख्यमंत्री

Posted by - February 13, 2026 0
लखनऊ। राज्यपाल के अभिभाषण पर शुक्रवार को विधानसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

सुप्रीम कोर्ट में बोली मोदी सरकार, शिव मंदिरों तक टैंकरों से गंगाजल पहुंचाए योगी सरकार

Posted by - July 16, 2021 0
कोरोना संकट के बीच कांवड़ यात्रा को लेकर गहमागहमी बरकरार है, यूपी की योगी सरकार ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट…

पश्चिम बंगाल बीजेपी उपाध्यक्ष बोले- CAA में मुस्लिमों को क्यों नहीं शामिल किया?

Posted by - December 24, 2019 0
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन इसी बीच CAA का विरोध सत्ताधारी…