CM Yogi

सीएम योगी के जनता दर्शन में बिहार से भी आ रहे फरियादी

510 0

गोरखपुर। सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश के अन्य राज्यों के लोगों को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भरोसे के पर्याय लगते हैं। सीएम योगी के जनता दर्शन (Janta Darshan) में दिख रहा नजारा इसे प्रमाणित करता है। लगातार दूसरी बार जनता दर्शन में बिहार के लोगों ने अपने राज्य से संबंधित समस्या के निस्तारण की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या को भी सहज भाव और इत्मीनान से सुना।

सोमवार को वनटांगियों और मुसहरों के साथ दिवाली मनाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर मैं आयोजित जनता दर्शन के दौरान करीब 200 लोगों की फरियाद सुनी। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना।

इस दौरान बिहार से आई एक महिला ने उन्हें अपनी समस्या बताई। मुख्यमंत्री पहले तो दूसरे राज्य का मामला जान हैरान हुए लेकिन महिला को परेशान देख बड़े ध्यान से उसकी बातों को सुना। समझाया कि उत्तर प्रदेश का मामला होता तो समस्या का तुरंत समाधान हो जाता। उसे दिलासा देते हुए बिहार में समस्या निस्तारण को आवदेन करने का सुझाव दिया।

cm yogi

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व के जनता दर्शन में बिहार से आई एक महिला फरियादी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रोजगार देने की गुहार की थी। यह कहते हुए कि बिहार में काम नहीं मिल रहा है क्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय अधिकारियों को महिला के आवेदन पर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया था।

बच्चों को दुलार कर चॉकलेट गिफ्ट किया

मंगलवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 फरियादियों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के लिए प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। फरियादियों में अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं की संख्या अधिक रही। सीएम योगी ने फरियादियों के साथ आए उनके बच्चों को दुलार कर आशीर्वाद देने के साथ अपने हाथों से चॉकलेट गिफ्ट किया।

cm yogi

गोसेवा में रमे दिखे मुख्यमंत्री

रविवार को श्री अयोध्या धाम में दीपोत्सव का विश्व कीर्तिमान बनाने तथा सोमवार को वनटांगिया और मुसहर समाज के लोगों के बीच दिवाली की खुशियां साझा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोसेवा में रमे दिखे।

गोरखनाथ मंदिर की गौशाला में उन्होंने गोवंश को अपने हाथों से गुड़ खिलाया। सभी गोवंश को उनके नाम से पुकार कर अपने पास बुलाया और उनके माथे को स्नेहिल स्पर्श देकर अपनत्व का एहसास कराया। इस दौरान उन्होंने सूरदास नाम के एक नेत्रहीन बछड़े को खूब देर तक दुलारा और गुड़ खिलाया।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

लोकसभा चुनाव में सभी पच्चीस सीटों पर कमल खिलाकर राजस्थान रचेगा इतिहास: सीएम भजनलाल

Posted by - March 22, 2024 0
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने दावा करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha…
cm yogi

संवाद से समस्या के समाधान में विश्वास करती है सरकारः मुख्यमंत्री

Posted by - February 9, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बजट सत्र प्रारंभ होने से पहले सोमवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत की। सीएम…

किसानों का देशव्यापी प्रदर्शन आज, 26 जनवरी के हंगामे से प्रशासन सतर्क, किए 13 रास्ते सील

Posted by - June 26, 2021 0
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है, शनिवार को कृषि बचाओ-लोकतंत्र बचाओ दिवस…