CM Yogi listened to the problems of the people in Janta Darshan.

जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

96 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार का संकल्प है। सीएम (CM Yogi) ने अफसरों को निर्देशित किया कि वे पूरी तत्परता और संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि बिना भेदभाव सबको न्याय मिले। हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। 

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठे लोगों तक खुद गए। उनकी शिकायतों को ध्यान से सुना। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में मुख्यमंत्री ने शीघ्रता से निस्तारण के निर्देश दिए।

सीएम योगी (CM Yogi) ने की गोसेवा, गोवंश को खिलाया गुड़-

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की दिनचर्या परंपरागत रही। गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष शीश झुकाने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। गायों और गोवंश को स्नेहिल भाव से गुड़ खिलाया।

गुरुवार सुबह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने परिजनों के साथ आए बच्चों से मिल उन्हें प्यार-दुलार, आशीर्वाद और चॉकलेट दिया।

Related Post

pm modi

पहले अपराधी खेलते थे थे अवैध कब्जे के टूर्नामेंट : पीएम मोदी

Posted by - January 2, 2022 0
मेरठ। क्रांतिधरा में रविवार को प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय (Sports University) का शिलान्यास करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM…
CM Yogi

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में मनाया श्रीराम जन्मोत्सव

Posted by - April 17, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार दोपहर श्रीरामनवमी के महापर्व पर विधि विधान से भगवान श्रीराम…
Draupadi Murmu

दिव्य-भव्य महाकुम्भ में सनातन आस्था की डुबकी लगाएंगी देश की प्रथम नागरिक

Posted by - February 9, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज की पावन धरा पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) कदम रखेंगी…
cm yogi

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कई घंटों तक नंबर-1 रहा #स्वच्छयूपीसशक्त_यूपी

Posted by - December 3, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को स्वच्छ और सशक्त प्रदेश बनाने में जुटी योगी सरकार (Yogi Government) की इस मुहिम को सोशल…