CM Yogi

जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें अधिकारी: सीएम योगी

362 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और ध्यान से सुनें। साथ ही उनका त्वरित निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। जिन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण निष्पक्ष रूप से उसकी संतुष्टि के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।

सीएम योगी (CM Yogi) ने ये निर्देश मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनने के दौरान दिए। मंदिर परिसर के हिंदू सेवाश्रम में आयोजित जनता दर्शन में उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं।

उन्होंने (CM Yogi)  सबको आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराएगी। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे।

गोरखपुर में 18 सफाई वाहनों को योगी ने दिखाई हरी झंडी

सीएम योगी (CM Yogi) ने पहले उनसे आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। न होने की दशा में उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को देते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

साथ ही उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को सीएम ने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए।

Related Post

JDU विधायक गोपाल मंडल ने डिप्टी CM पर लगाया 30 लाख वसूली का आरोप, बोले- दो पेटी लेकर गए

Posted by - August 25, 2021 0
बिहार में जदयू के एक वरिष्ठ विधायक गोपाल मंडल ने भाजपा के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर तीस लाख वसूली…
CM Yogi

सिखों ने अपने शौर्य-पराक्रम से हमेशा की है देश और धर्म की रक्षा : योगी आदित्यनाथ

Posted by - April 13, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने खालसा पंथ के स्थापना दिवस और बैसाखी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी।…
राम विलास पासवान

वाराणसी का परिणाम आ चुका है, अब सिर्फ औपचारिकता बाकी : राम विलास पासवान

Posted by - April 26, 2019 0
वाराणसी। राजग के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख व केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने शुक्रवार को कहा…
Oxygen Express

Oxygen Express, एयरफोर्स बने मददगार

Posted by - May 9, 2021 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान…
Ashok Gehlot

अशोक गहलोत का कटाक्ष-कुछ लोगों का नेहरु के नाम से बढ़ जाता है BP

Posted by - November 19, 2019 0
जयपुर। जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों पर लाठी चार्ज को लेकर केंद्र की राजग सरकार व बीजेपी नेताओं…