CM Yogi

बिना देरी निकालें जनता की समस्याओं का समाधान: सीएम योगी

428 0

गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी लोगों से मुलाकात और उनकी समस्या के समाधान का सिलसिला जारी रखा। सीएम योगी ने जनता दर्शन में लोगोँ की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति की समस्या के समाधान में कतई विलंब नही होना चाहिए। जनता की हर पीड़ा का निवारण सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात की। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने इन सभी लोगों को कुर्सियों पर बैठाया गया था। मुख्यमंत्री खुद चलकर सभी लोगों के पास पहुंचे। उनकी समस्याएं सुनीं और उनके प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को संदर्भित किया। सीएम योगी ने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का वह निस्तारण अवश्य कराया जाएगा।

इसे लेकर उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही दो टूक समझाया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। कुछ प्रकरणों पर उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि यह भी पता लगाएं कि यदि किसी को प्रशासन का सहयोग नहीं मिला है तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ। हर पीड़ित की त्वरित मदद की जाए। उन्होंने जमीन कब्जाने की शिकायतों पर विधि सम्मत कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही पारिवारिक विवादों का निस्तारण आपसी सामंजस्य के आधार पर करने का प्रयास करने को कहा।

हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध करा दें। इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी।

जनता दर्शन में कुछ महिलाएं बच्चों के साथ पहुंची थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को खूब प्यार-दुलार किया। उन्हें चॉकलेट गिफ्ट करते हुए आशीर्वाद दिया।

Related Post

CM Nitish Kumar laid the foundation stone of Waste-to-Wonder Theme Park

नीतीश ने ‘देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद विहार गौरव उद्यान’ का किया शिलान्यास

Posted by - August 6, 2025 0
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज 14.98 करोड़ रूपये की लागत की ‘देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद…
CM Yogi met governor

सीएम योगी ने राज्यपाल से की मुलाक़ात, भेंट की ‘रामकथा में नैतिक मूल्य’ पुस्तक

Posted by - May 15, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को राजभवन जाकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) से शिष्टाचार मुलाकात की और…
AK Sharma

काशी के विकास यात्रा की अभी शुरुआत है, बहुत काम होना शेष है: ए.के.शर्मा

Posted by - April 9, 2023 0
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रभावी मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम के तहत आज रोहनिया मोड़ैला स्थित त्रिभुवन वाटिका में…