cm yogi

हर जरूरतमंद का होगा अपना पक्का मकान : मुख्यमंत्री

378 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवासविहीन हर जरूरतमंद को शासन की आवास योजना के दायरे में लाकर उसके लिए पक्के मकान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को करारा सबक सिखाया जाए। अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

सीएम योगी (CM Yogi) ने ये निर्देश रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आहूत जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए दिए। मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे। सबकी समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी व संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 400 लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की रही। इस दौरान सरहरी से आई एक महिला ने आवास की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने तुरंत जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराया जाए। जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को सीएम ने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी इलाज नहीं रुकने पाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराएं। शासन से इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

जनता दर्शन में एक महिला ने नोएडा के एक शिक्षण संस्थान में प्रवेश दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया। सीएम ने आश्वस्त किया कि मामले की जांच कराएंगे और जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आए बच्चों को दुलारकर मुख्यमंत्री ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया। बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और खूब पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

Related Post

CM Yogi

योग्य व व्यावहारिक नेतृत्व संजोएगा गोरखपुर का विकास : सीएम योगी

Posted by - April 28, 2023 0
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलते देश और प्रगति यात्रा पर तेजी से बढ़ते उत्तर प्रदेश में गोरखपुर…
Guptarghat

वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज ने बनाया प्रभु श्रीराम की ‘अंतर्ध्यान स्थली’ को अयोध्या का बड़ा पर्यटन केंद्र

Posted by - January 8, 2024 0
अयोध्या । एक दृश्य की कल्पना कीजिए…समस्त सृष्टि में सर्वोत्कृष्ट शासन प्रणाली को स्थापित करने वाले निराकार ब्रह्माण्ड नायक श्रीराम के…
CM Yogi

एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 2026 को योगी कैबिनेट की मंजूरी

Posted by - March 10, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विकास प्राधिकरणों, आवास एवं विकास परिषद तथा विशेष क्षेत्र…