CM Yogi in Janta Darshan

धन के अभाव में किसी का नहीं रुकेगा इलाज: सीएम योगी

363 0

गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के अवसर पर गुरु पूजन की नाथ पंथ की विशिष्ट आनुष्ठानिक व्यस्तता के बावजूद मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनसेवा की परंपरा में रूकावट नहीं आने दी। गुरु पूर्णिमा की पूजा के बाद उन्होंने जनता दर्शन (Janta Darshan) में लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आमजन को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी को न्याय, जरूरतमंद को मदद और बीमारों के इलाज में कोई रुकावट नहीं आएगी।

गोरखनाथ मंदिर में सोमवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आश्वस्त किया कि बिल्कुल चिंता मत करिए। हर समस्या पर हम प्रभावी कार्रवाई कराएंगे।

उन्होंने पास में मौजूद प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उनका संतुष्टिपरक समाधान कराएं। साथ ही जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

गोरखनाथ मंदिर में दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर जनता दर्शन में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने करीब 400 लोगों से मुलाकात की। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे और समस्या सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए। उनकी बात इत्मीनान से सुनने के बाद पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

अलग-अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपा और निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए। अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

प्रगति व समृद्धि के नए मानक पेश कर रहा नया भारत : मुख्यमंत्री योगी

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए।

इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जन स्वास्थ्य की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आए बच्चों को भी मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने खूब दुलारा। उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट के साथ खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा

Related Post

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में कोर्ट ने तय किए आरोप

Posted by - August 18, 2021 0
समाजवादी पार्टी सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सांसद…
Centers of Excellence

उत्तर प्रदेश की शिक्षा में योगी सरकार ने जोड़ा नया अध्याय, 13 डायट बने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 15 और जल्द

Posted by - February 8, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक प्रशिक्षण और बुनियादी शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत…

मलाला का तालिबान को खुला पत्र, तुरंत खोले जाएं लड़कियों के स्कूल

Posted by - October 20, 2021 0
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने अफगानिस्तान में तालिबान नेतृत्व से लड़कियों के लिए तत्काल प्रभाव से…
Job Fair

योगी 2.0 में रोजगार मेले के माध्यम से 1.72 लाख युवाओं को मिला रोजगार

Posted by - March 3, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) ने अपने दूसरे कार्यकाल में रोजगार…