Mann ki Baat

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सीएम योगी ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

349 0

लखनऊ। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात (Mann ki Baat) के 108वें संस्करण को सुना। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में मन की बात का सजीव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में 2023 की उपलब्धियों की चर्चा की। वहीं उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप्स की चर्चा करते हुए इसे लाइफस्टाइल हेल्थ इनोवेशन की दिशा में बड़ा कदम बताया।

यूपी के स्टार्टअप्स और काशी तमिल संगमम की पीएम ने की विशेष चर्चा

लाइफस्टाइल डिसीज पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए पीएम ने फिट इंडिया मूवमेंट की भी चर्चा की। वहीं इंटरनेशनल इयर ऑफ मिलेट्स में लखनऊ के किरोज फूड्स, प्रयागराज के ग्रैंड माम्लेट्स और न्यूट्रास्युटिकल्स जैसे कई स्टार्टप्स की तारीफ भी की। प्रधानमंत्री ने हाल ही में काशी तमिल संगमम के दौरान एआई तकनीक की मदद से हुए उनके रियल टाइम हिन्दी और तमिल संबोधन को भी क्रांतिकारी बताया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि काशी तमिल संगमम में हुए इस इनोवेशन से आने वाले समय में स्कूलों, अस्पतालों और न्यायालयों में बहुभाषीय संवाद कायम करने में बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने 22 जनवरी 2024 को होने जा रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले युवाओं से अपील की कि सोशल मीडिया को राममय किया जाना चाहिए। पीएम ने भगवान राम को समर्पित गीतों को इसका एक बेहतरीन जरिया बताते हुए अपील की कि #ShriRamBhajan टैग के जरिए प्रभु श्रीराम के भजनों को सोशल मीडिया पर शेयर किया जाए।

पीएम ने की 2023 की बड़ी उपलब्धियों की चर्चा

प्रधानमंत्री ने इसके अलावा नारी शक्ति वंदन अधिनियम, भारत का विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना, जी-20 की सफलता, दीपावाली पर रिकॉर्ड कारोबार, वोकल फॉर लोकल, चंद्रयान-3 की सफलता। ऑस्कर में नाटू नाटू और एलिफेंट व्हिस्पर्स को मिले पुरस्कार, अंतरराष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों की उपलब्धियों, क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के शानदार प्रदर्शन की भी चर्चा की।

पीएम ने आजादी का अमृत महोत्सव, मेरी माटी मेरा देश, 70 हजार अमृत सरोवरों के निर्माण को सामूहिक उपलब्धि बताया। पीएम ने कहा कि हमें 2023 की उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर नये संकल्पों को लेना होगा। प्रधानमंत्री ने मेंटल हेल्थ को लेकर भी मन की बात में विशेष चर्चा की और आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए इसमें बड़े बदलावों की उम्मीद जताई।

रामोत्सव 2024: योगी सरकार में साकेत सदन के दिन बहुरे

लखनऊ के प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम एवं राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा, विधानपरिषद सदस्य मोहसिन रजा सहित तमाम गणमान्य मौजूद रहे।

Related Post

AK Sharma

महाकुंभ को दिव्य, भव्य और अलौकिक रूप से संपन्न कर रही है प्रदेश सरकार: एके शर्मा

Posted by - February 20, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने गुरुवार को विधानसभा में महामहिम राज्यपाल के…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरों के बलिदान को किया सलाम

Posted by - October 21, 2025 0
लखनऊ: पुलिस स्मृति दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया।…
ASSAM Politics

मतगणना से पहले प्रत्याशियों को बचाने में जुटी कांग्रेस, सभी प्रत्याशियों को लाया गया जयपुर

Posted by - April 9, 2021 0
जयपुर। असम में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस प्रत्याशियों को जयपुर लाया गया है। बताया जा रहा…
शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठे

शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठे

Posted by - March 6, 2021 0
चिनहट के मटियारी चौकी इलाके में रहने वाले एक दंपत्ति के खाते से शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद शुक्रवार को पीड़ित ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। स्थानीय पुलिस का दावा है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय के मुताबिक, पीड़ित तहसीलदार सिंह पत्नी राधा सिंह के साथ स्थानीय थाना इलाके के मटियारी चौकी क्षेत्र के गहमर कुंज में रहते हैं। बीकेटी बाजार में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका उन्होंने बताया कि चिनहट इलाके में एसबीआई बैंक शाखा में उनका जॉइंट अकाउंट है। गत 21 दिसंबर से 23 नवंबर के बीच उनके खाते से करीब 96 हजार रुपए निकल गए। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें जालसाजों ने बैंक कर्मी बनकर फोन कर जरूरी जानकारी हासिल कर ली थी। इसके बाद से उनके अकाउंट से पैसे निकलते रहे। बैंक पहुंचे तो उन्हें जालसाजी का पता चला। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी है। साथ ही बैंक अकाउंट ब्लॉक करवाया है। प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।