cm yogi

सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, बोले- धन के अभाव में इलाज न रुकने पाए

428 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। सोमवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार (Janta Darbar) लगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए। बहुत से लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा बहुत से इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे। उन्होंने 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी।

जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी।

सोमवार सुबह हमेशा की तरह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद योगी ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।

मंदिर परिसर के भ्रमण और गोसेवा के बाद वह हिंदू सेवाश्रम गए, जहां सुबह से ही अपनी समस्या बताने के लिए लोग उनका इंतजार कर रहे थे। वहां आए हर-एक के पास खुद पहुंचकर उनका प्रार्थना-पत्र लिया। प्रशासन से जुड़े मामलों का समस्यात्मक आवेदन पत्र उन्होंने जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश को दिया।

Related Post

CM Yogi

सीएम ने जताई चिंता, बोले- कार्बन उत्सर्जन व प्रदूषण कम करने के लिए यूपी में चल रहे अनेक अभियान

Posted by - November 30, 2024 0
लखनऊरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को एक समाचार पत्र समूह की तरफ से आयोजित ‘ग्रीन भारत समिट’…
Ramlala

अयोध्या को जल्द मिल सकती है 110 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात

Posted by - July 24, 2024 0
अयोध्या । भले ही अयोध्या (Ayodhya) में मां सरयू प्रवाहमान हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ सरकार रामनगरी में विकास…
womens hospital in hamirpur

UP के हमीरपुर में एनक्वास के मानकों पर खरा उतरा महिला अस्पताल

Posted by - March 4, 2021 0
हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर में जिला महिला अस्पताल (Womens Hospital) नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंर्ड के मानकों पर खरा उतरा है।…
CM Yogi

हर परियोजना के लिए नियुक्त करें एक-एक नोडल अधिकारी : सीएम योगी

Posted by - July 22, 2024 0
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर आजमगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में विकास…
CM Yogi

संपत्तियों के लंबित भुगतान वसूलने के लिए लागू करें ओटीएस योजना: सीएम योगी

Posted by - February 5, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की बैठक में लंबित आवासीय और…