cm yogi

लोगों से बोले सीएम-घबराइए मत, हम कराएंगे कार्रवाई

331 0

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Mandir) में रविवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित कराएं। जनता को यह एहसास होना चाहिए कि संवेदनशील सरकार उनके साथ खड़ी है। समस्या लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराइए मत। सरकार आपकी है और आपके लिए ही है। हम हर समस्या पर कार्रवाई कराएंगे।

गोरखनाथ मंदिर में दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने करीब 400 लोगों से मुलाकात की। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे और इत्मीनान से समस्या सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए। पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

अलग-अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए। अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

पारिवारिक संपत्ति विवाद के मामलों में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परिवार के दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर विवाद का कानून सम्मत हल करने का प्रयास किया जाए। यदि कोई दबंग, माफिया किसी की जमीन जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

जनता दर्शन में रविवार को भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए।

इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आये बच्चों को भी मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा। उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट गिफ्ट करते हुए खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

Related Post

Lucknow Journalists Association

LJA अध्यक्ष ने गौ-शाला परिसर में लगाया पीपल का पौधा

Posted by - August 6, 2021 0
लखनऊ। घुरघुरी तालाब-मोहन रोड स्थित मां गौशाला परिसर में “लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन” (Lucknow Journalist Association) के अध्यक्ष एवं “उत्तर प्रदेश…

बंगाल: अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं को खरी खोटी सुनाने के कई दिनों बाद बीजेपी सांसद ने मांगी माफी

Posted by - July 26, 2021 0
पश्चिम बंगाल भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौमित्र खान ने अपनी ही पार्टी के दो बड़े नेताओं को खूब…
Mnaomohan Singh

पूर्व PM मनमोहन सिंह को एम्स से मिली छुट्टी, कोरोना संक्रमित होने के बाद हुए थे भर्ती

Posted by - April 29, 2021 0
ऩई दिल्ली। कोरोना संक्रमित होने के बाद दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former PM Manmohan…
PM Surya Ghar Yojana

पीएम सूर्यघर योजना से बदली उत्तर प्रदेश की ऊर्जा तस्वीर, 2.90 लाख घर सौर बिजली से रोशन

Posted by - November 28, 2025 0
लखनऊ: ऊर्जा क्षेत्र में लगातार सुधारों और नवोन्मेषी फैसलों के बीच ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) के नेतृत्व में…

विपक्ष ने पूछा कहां है दो करोड़ रोजगार? भाजपा प्रवक्ता बोले अब लोग नौकरी नहीं अपना काम कर रहे

Posted by - August 6, 2021 0
कोरोना संकट के बीच देश इस वक्त महंगाई एवं बेरोजगारी से बुरी तरह से जूझ रहा है, ऐसे में विपक्ष…