CM Yogi

गरीबों का खून चूसने वाले माफियाओं को खत्म करके रहेंगे : योगी

270 0

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों के खून को चूसने वाले माफियाओं को खत्म करके ही रहेगी।

जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के विधान सभा शाहगंज में स्थित नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज पट्टीनरेंद्रपुर के प्रांगण में श्री योगी ने रविवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जौनपुर की इत्र की सुगंध, इमरती की मिठास और ईमानदारी के साथ जौनपुर के लोग जहां भी हैं वहां मिठास ही पैदा करते हैं इसलिए भाजपा लोकसभा चुनाव में कृपा शंकर सिंह को प्रत्याशी के रुप में उतारा है।

उन्होने (CM Yogi) कहा “ आपका जाना पहचान चेहरा है और इनकी पहुंच भी बहुत ऊपर तक है और जौनपुर को मुंबई जैसा चमका देने के लिए ही इन्हें जौनपुर से प्रत्याशी बनाया गया है, जैसे विधान सभा चुनाव में शाहगंज से ऐसा मोटा विधायक दिए हैं जो प्रदेश सरकार से विकास कार्य तो करवाता ही है और केंद्र सरकार से भी विकास की गाथा लिख रहा है आज शाहगंज में एनेथाल प्लांट लग रहा है, जिससे हजारों युवाओं को नौकरी मिलेगी। ”

उन्होंने कहा कि सपा बसपा की सरकारों में बेटी, व्यापारी, किसान सुरक्षित नहीं थे और सरकार माफिया आतंकवादियों के पास नतमस्तक थी और आज यूपी में अब दंगा कर्फ्यू नहीं होता है, दंगा कर्फ्यू करने वाले का राम नाम सत्य हो गया।

पीओके को भारत का हिस्सा बनाने के लिए चाहिए 400 पार : योगी आदित्यनाथ

विपक्ष पर कटाक्ष कहते हुए कहा कि जब सपा बसपा कांग्रेस इंडी गठबंधन के रूप में एक होते हैं तो देश के लिए ठीक नहीं होता है जब उनकी सरकारें संयुक्त रूप से थी तो अयोध्या, वाराणसी, लखनऊ के कचहरी में आतंकवादी घटनाएं होती थी और सपा पार्टी के गुंडे गरीबों के अनाज खा जाते थे और अब औरंगजेब की आत्मा कब्र में जा चुकी है उसे वापस बाहर नहीं आने देगी। कांग्रेस की सरकार जहां है वहां पिछड़ी जातियों के आरक्षण कोटे में सेंध लगाकर उनका हक छीनकर मुसलमान को दे रहे है लेकिन बीजेपी मुस्लिम होने के नाते किसी को आरक्षण नहीं देने देगी।

जनसभा में प्रदेश सरकार के युवा खेल कूद कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र शाहगंज विधायक रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Post

एफ-16 लड़ाकू विमान

अमेरिका का भारत को झटका, नहीं दी पाकिस्तानी एफ-16 की जानकारी

Posted by - April 28, 2019 0
नई दिल्ली। अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर में सैन्य प्रतिष्ठानों पर हवाई हमला करने की पाकिस्तान की कोशिश के दौरान भारतीय वायुसेना…
SHISHIR ADHIKARI

सुवेंदु अधिकारी के पिता भी भाजपा में शामिल, गृह मंत्री बोले- 2 मई के बाद TMC के गुंडे नहीं बचेंगे

Posted by - March 21, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। सुवेंदु अधिकारी के पिता…
राहुल करेंगे यूपी में तीन रैलियां

आठ को राहुल करेंगे यूपी में तीन रैलियां, साथ मौजूद रहेंगे ये दिग्गज

Posted by - April 3, 2019 0
लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया 8 अप्रैल को यूपी से चुनावी प्रचार अभियान की…
Balrampur, Shravasti top August IGRS rankings

आईजीआरएस की निगरानी से विकास कार्यों में आयी तेजी, गुणवत्तापूर्ण हो रहे विकास कार्य

Posted by - September 5, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले आठ वर्षों से समग्र विकास की दिशा में…
Rajya Karmchari Sanyukt Parishad

मानव संपदा पोर्टल बना सिरदर्द, बिना शर्त होली पूर्व वेतन जारी करने की माँग

Posted by - February 26, 2026 0
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ प्र (Rajya Karmchari Sanyukt Parishad ) के महामंत्री अतुल मिश्रा ने मुख्यमंत्री को एवं मुख्य…