CM Yogi

देश में विकास की रफ्तार को बढ़ाने में यूपी ने अपना योगदान दिया है: योगी

379 0

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बुधवार को बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दिया। उन्होंने कहा कि यूपी  नई पहचान बना चुका है। यूपी ने देश में विकास की रफ्तार को बढ़ाने में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज लोग आपका सम्मान करते हैं। आशावादी निगाहों से देखते हुए हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले राम के नाम पर लाठी और गोलियां चल जाती थीं, लेकिन अब आस्था का सम्मान हो रहा है। यूपी देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में आध्यात्मिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि 500 वर्षों की अयोध्या की समस्या का समाधान हो चुका है। अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  ने मंच पर बटन दबाकर 328.43 करोड़ रुपये की 64 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मंच पर लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

नाथ कॉरिडोर की भी रखी आधारशिला

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बुधवार को नाथ कॉरिडोर (Nath Corridor) की भी आधारशिला रखी। नाथ कॉरिडोर (Nath Corridor) के तहत अलखनाथ, वनखंडीनाथ, पशुपतिनाथ, त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ व मढ़ीनाथ मंदिर के रास्ते को आपस में जोड़ा जाएगा। सड़कों का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण होगा।

Related Post

Baba Vishwanath

काशी में चौथे सोमवार को शिवभक्तों को होगा बाबा विश्वनाथ के अलौकिक स्वरूप का दर्शन

Posted by - August 11, 2024 0
वाराणसी। योगी सरकार (Yogi Government) कांवड़ियों और भोले के भक्तों के लिए न केवल रेड कारपेट बिछाकर पुष्प वर्षा कर…
Anuj Jha

मेला क्षेत्र में न हो गन्दगी, सभी शौचालय रखें स्वच्छ : अनुज झा

Posted by - February 11, 2025 0
प्रयागराज। माघ पूर्णिमा स्नान की पूर्व संध्या पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला क्षेत्र में नगर विकास विभाग के सचिव/निदेशक अनुज कुमार…
CM Yogi

बरसात कम हो या ज्यादा, किसान चिंतित न हों, सरकार हर कदम पर साथ खड़ी है: सीएम योगी

Posted by - July 29, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के…