CM Yogi invited Prime Minister Modi to Kumbh

CM योगी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर दिया कुंभ का निमंत्रण

216 0

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) दो दिनों तक प्रयागराज में महाकुंभ (Maha Kumbh) की तैयारियां देखने के बाद शुक्रवार की शाम अचानक दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री (PM Modi) के मुलाकात की।

सीएम योगी (CM Yogi) ने पीएम मोदी को कलश भेंट किया और इसकी फोटो एक्स पर पोस्ट करते हुए इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। कहा जा रहा है कि सीएम योगी ने पीएम मोदी को महाकुंभ का न्योता भी दिया है। इससे पहले योगी खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनगढ़, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आदि को महाकुंभ में आने का न्योता दे चुके हैं।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद योगी (CM Yogi) ने एक्स पर फोटो के साथ लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। आपके मार्गदर्शन और प्रेरणा से सनातन गर्व का प्रतीक महाकुम्भ-2025, प्रयागराज आज अपने दिव्य, भव्य और डिजिटल स्वरूप से दुनिया को ‘नए भारत’ का दर्शन करा रहा है। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने ऊर्जा विभाग की संचालित योजनाओ में अपेक्षित प्रगति न होने पर जताई नाराजगी

Posted by - November 8, 2022 0
 लखनऊ। प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए और उपभोक्ताओ को निर्बाध व सुरक्षित विद्युत आपूर्ति प्रदान…
CM Yogi addressed the Guru Purnima festival

भगवान राम, कृष्ण व शंकर के बिना भारत का पत्ता भी नहीं हिल सकता :सीएम योगी

Posted by - July 10, 2025 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि भगवान श्रीराम, प्रभु श्रीकृष्ण और देवाधिदेव महादेव शंकर…
राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव 2019: मैं कहता हूं- चौकीदार, लोग कहते हैं- चोर है – राहुल गांधी

Posted by - May 3, 2019 0
रीवा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने रीवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना…
पश्चिम बंगाल में भाजपा बांट रही है मास्क

कोरोनावायरस : पश्चिम बंगाल में भाजपा बांट रही है मास्क, शशि थरूर ने कसा तंज

Posted by - March 5, 2020 0
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में अब तक कोरोनावायरस के…