CM Yogi invited Prime Minister Modi to Kumbh

CM योगी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर दिया कुंभ का निमंत्रण

151 0

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) दो दिनों तक प्रयागराज में महाकुंभ (Maha Kumbh) की तैयारियां देखने के बाद शुक्रवार की शाम अचानक दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री (PM Modi) के मुलाकात की।

सीएम योगी (CM Yogi) ने पीएम मोदी को कलश भेंट किया और इसकी फोटो एक्स पर पोस्ट करते हुए इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। कहा जा रहा है कि सीएम योगी ने पीएम मोदी को महाकुंभ का न्योता भी दिया है। इससे पहले योगी खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनगढ़, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आदि को महाकुंभ में आने का न्योता दे चुके हैं।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद योगी (CM Yogi) ने एक्स पर फोटो के साथ लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। आपके मार्गदर्शन और प्रेरणा से सनातन गर्व का प्रतीक महाकुम्भ-2025, प्रयागराज आज अपने दिव्य, भव्य और डिजिटल स्वरूप से दुनिया को ‘नए भारत’ का दर्शन करा रहा है। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!

Related Post

cm yogi

यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से की मुलाकात

Posted by - February 11, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश में जारी निवेश महाकुंभ से यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक (European Investment…
CM Yogi

अवैध घुसपैठियों को लेकर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के नाम पत्र

Posted by - December 8, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एसआईआर को लेकर गरम राजनीतिक माहौल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने प्रदेशवासियों…
Manipur

चार दिन में यूपी के 142 छात्रों को मणिपुर से सकुशल वापस ले आई योगी सरकार

Posted by - May 12, 2023 0
लखनऊ। मणिपुर (Manipur) में उपजी विषम परिस्थितियों के बीच उत्तर प्रदेश के छात्रों को वहां से सकुशल निकालने को लेकर…