CM Yogi inspects construction work of Gorakhpur's first six-lane flyover

गोरखपुर में सिक्सलेन फ्लाईओवर निर्माण पर सीएम योगी की नाराजगी, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

104 0

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार शाम टीपीनगर चौक से पैडलेगंज मार्ग पर निर्माणाधीन गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। फ्लाईओवर के पिलर संख्या 62-63 और 18-19 के पास जायजा लेने के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति अपेक्षित न होने पर नाराजगी जताई। इसके लिए उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि मानसून थमने से लेकर अबतक का समय काम में तेजी लाने के लिए बेहद अनुकूल था। उन्होंने सवाल किया कि आखिर इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया। अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं होने पर मुख्यमंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में नसीहत दी कि सामान्य और टेक्निकल मैनपॉवर तथा मशीन, उपकरण जैसे संसाधन बढ़ाकर काम को तय समय सीमा में तेजी से पूरा किया जाए।

बिहार के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने के बाद मंगलवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री (CM Yogi) सबसे पहले नहर रोड स्थित आजाद चौक आए। यहां उन्होंने सिक्सलेन फ्लाईओवर के पिलर संख्या 62-63 के पास रुककर निर्माण की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। 429 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत वाले गोरखपुर के इस पहले सिक्सलेन फ्लाई ओवर का निर्माण फरवरी 2023 में शुरू हुआ था और कार्य जनवरी 2026 तक पूरा किया जाना लक्षित है।

कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री (CM Yogi) को बताया कि 2.6 किमी लंबे और कुल 77 पिलर वाले इस फ्लाईओवर के निर्माण की भौतिक प्रगति 72 प्रतिशत से अधिक है। लक्षित समय तक कार्य पूरा करने की कड़ी चेतावनी देने के साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि पिलर पर स्लैब डालते वक्त सिक्योरिटी और सेफ्टी के सभी इंतजाम हर हाल में सुनिश्चित किए जाएं।

सिक्सलेन फ्लाईओवर के पिलर संख्या 18-19 के पास निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों से कहा कि फ्लाईओवर पर और इसके नीचे सर्विस रोड पर भी प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था होनी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पिलर के नीचे खाली जगह का अयोध्या की तर्ज पर सुंदरीकरण कराने और सड़क का स्लोप नाले की तरफ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाले पर जगह-जगह सड़क से कनेक्ट जाली लगाई जाए ताकि पानी के साथ कूड़ा नालियों में न जाने पाए।

सीएम योगी (CM Yogi) ने फ्लाईओवर के नीचे सड़क के दोनों तरफ ड्रेन और नालों के ऊपर स्लैब डालने का कार्य अधिकतम एक माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्विस रोड और नालों के अलाइनमेंट पर विशेष ध्यान देने की नसीहत भी दी और कहा कि किसी भी दशा में जलजमाव नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने फ्लाईओवर के ड्राइंग मैप का अवलोकन करते हुए सभी पिलर पर स्लैब पड़ने की स्थिति के बारे में पूछा तो सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि 77 में से 55 पिलर पर स्लैब पड़ चुके हैं। जनवरी 2026 तक बाकी पिलर पर भी स्लैब डाल दिए जाएंगे। सिक्सलेन फ्लाईओवर के निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने सड़क के दोनों तरफ नालों की स्थिति का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के निरीक्षण के दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, भाजपा के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, प्रशासन, पुलिस, सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और जीडीए के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

कांग्रेस का घोषणापत्र

झारखंड विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने घोषणापत्र में खोला वादों का पिटारा, यहां देखें

Posted by - November 24, 2019 0
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने वादों का पिटारा खोला है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी…
अब्दुल्ला आजम खान

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ा झटका, SC का हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे से इनकार

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से…
MSME 

योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों से छोटे उद्योगों को मिल रही रफ्तार

Posted by - December 8, 2025 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) की सरल नीतियों और मजबूत कानून व्यवस्था ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया है। यही…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का गंभीरता से समाधान कराने के दिए निर्देश

Posted by - September 13, 2024 0
लखनऊ। उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान करायें, किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। विद्युत…
cm yogi

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 48 घंटे के भीतर हटाए जाए अवैध पार्किंग

Posted by - May 19, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश भर के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि…