CM Yogi

समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने पर एजेंसी को काली सूची में डालें: सीएम योगी

418 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार शाम भटहट के पिपरी में बन रहे प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय (Ayush University) के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कार्य की अब तक की भौतिक प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने पर निर्माण कराने वाली एजेंसी पर जुर्माना लगाने व इसके बाद भी सुधार न होने की दशा में एजेंसी को काली सूची में डालने के कड़े निर्देश दिए।

आयुष विश्वविद्यालय (Ayush University) पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने ले आउट डिजाइन का अवलोकन करने के साथ परिसर का भ्रमण कर अब तक हुए निर्माण का जायजा लिया। निर्माण की प्रगति को लेकर उन्होंने जब सवाल पूछने शुरू किए तो निर्माण कराने वाली एजेंसी से जुड़े लोगों के पसीने छूटने लगे। सीएम ने एकेडमिक ब्लॉक, हॉस्टल, जलनिकासी आदि को लेकर चल रहे कार्यों के बारे में पूछताछ की। कहा कि समयबद्धता और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की चूक अक्षम्य होगी। मुख्यमंत्री ने एजेंसी व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों की प्राथमिकता तय कर लें और उसी के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने काम में तेजी लाने के लिए एकसाथ 1200 से 1500 मजदूरों-कारीगरों को लगाने की भी हिदायत दी।

पर्यावरण दिवस पर जन्म और पर्यावरण से योगी के सरोकार

इस दौरान आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एके सिंह, सांसद रविकिशन शुक्ल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक महेंद्रपाल सिंह, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश समेत कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

निर्माणाधीन ओवरब्रिज का भी मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

आयुष विश्वविद्यालय (Ayush University) का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बालापार मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का भी निरीक्षण किया और काम में तेजी लाने की हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने ओवर ब्रिज निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के सापेक्ष किसानों को मुआवजा वितरण के बारे में पूछा। अधिकारियों से कहा कि यदि किसी का मुआवजा बाकी हो तो जल्द से जल्द उसे उपलब्ध करा दिया जाए।

Related Post

CM Yogi attends DSR Conclave in Varanasi

यूपी अकेले करता है भारत का 21% खाद्यान उत्पादन : सीएम योगी

Posted by - October 6, 2025 0
वाराणसी। अंतराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र में आयोजित डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) कॉन्क्लेव को संबोधित करते…
Aajam Khan

रमज़ान के दिन जेल में बंद आजम खान सुन रहे है गायत्री मंत्र

Posted by - April 10, 2022 0
सीतापुर: उत्तर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने के बाद योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जेलों में ‘महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र’…
CM Yogi inaugurated the farmers fair

सीएम योगी ने किया किसान मेले का उद्घाटन, कहा- आत्मनिर्भरता से ही विकसित होगा उत्तराखंड

Posted by - February 6, 2025 0
पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे, जहां उन्होंने यमकेश्वर स्थित गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय…