CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने श्रावस्ती में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत पैकेट किए वितरित

336 0

श्रावस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को श्रावस्ती में बाढ़ (Flood) प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकाप्टर से निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री (CM Yogi) राहत कैम्पों में भी गए और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। उन्हें राहत पैकेट वितरित किए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि इस बार जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही बाढ़ आ गयी है। विपरीत परिस्थितियों में भी कार्य कर रहे हैं। आधी रात में पानी भर गया। 11 लोग फंस गए। उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। सबको बचा लिया। हमने उन पुलिसकर्मियों को पुरस्कार दिए हैं। जिन महिला और पुरुष ने इसमें मदद की, उन्हें पुरस्कार राशि दी जाएगी।

आपदा में यदि किसी की जान चली जाती है तो उन पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि दी जाए। आज भी चार परिवारों को जिन्होंने अपने परिवार के सदस्य खोए हैं, उन्हें चार-चार लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। बाढ़ की स्थिति अकेले यहीं है। 35 तसहील, 633 गांव के 17 लाख से अधिक आवादी बाढ़ की चपेट में हैं। कृषि भूमि भी बाढ़ की चपेट में आई है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अधिकारियाें काे निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावितों को भोजन की समस्या न हो, जानवरों के लिए चारे की व्यवस्था हो। बचाव कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जाए। पूरे प्रदेश में करीब एक हजार बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं।

इस मौके पर विधायक सुभाष त्रिपाठी, एमएलसी पदमसेन चौधरी, विधायक रामफेरन पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

Dhirendra Pal

सीएम योगी के शिक्षा सलाहकार बने UGC के पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्र पाल सिंह

Posted by - August 21, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।…
Bulandsahar Case

पत्नी के चरित्र पर शक के चलते किया हथौड़े से वार, दो बेटियों को भी उतारा मौत के घाट

Posted by - March 3, 2021 0
बुलंदशहर (Bulandshahr) । जिले में सिरफिरे पति ने पत्नी और तीन बेटियों पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिसमें पत्नी और…
Solar Pump

बरेली के किसानों पर मेहरबान योगी सरकार, भारी छूट पर मिलेंगे 1002 सोलर पंप

Posted by - November 27, 2025 0
बरेली। योगी सरकार (Yogi Government) ने बरेली के अन्नदाता किसानों को बड़ी सौगात दी है। किसानों की समृद्धि और सिंचाई…