CM Yogi

हर हाल में मई तक पूरा करें मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माणः मुख्यमंत्री

58 0

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्माण एजेंसी को हर हाल में मई 2026 तक निर्माण पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में इसमें विलंब बर्दाश्त नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के कुलपति से कार्य प्रगति पर पूरी जानकारी भी प्राप्त की। इसके अलावा सीएम योगी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सबसे पहले विश्वविद्यालय प्रांगण में मौलिश्री का पौधा लगाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के मॉडल पर प्रेजेंटेशन को देखा।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह से कहा कि कार्य समयसीमा के अंदर हो, इसकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्माण एजेंसी को मई तक काम पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने एकेडमिक बिल्डिंग, थियेटर क्लास, लैब समेत समूचे विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक पल्टूराम, एमएलसी साकेत मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, जिलाधिकारी विपिन जैन, कुलसचिव परमानंद सिंह, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।

Related Post

CM Yogi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र को निरंतर प्रगति की ओर किया है अग्रसरः सीएम योगी

Posted by - October 16, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में…
19th National Jamboree

भारतीय स्काउट्स एंड गाइड्स को वैश्विक पहचान दिला रहा है 19वां राष्ट्रीय जंबूरी आयोजन

Posted by - November 23, 2025 0
लखनऊ। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी (19th National Jamboree) के डायमंड जयंती कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन समारोह…
Neha Sharma

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, डीएम नेहा शर्मा ने रैली को दिखाई हरी झंडी

Posted by - July 1, 2023 0
गोंडा। जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Communicable Disease Control Campaign) का शुभारंभ आज…