मुख्यमंत्री ने गार्बेज फैक्टरी का किया निरीक्षण

538 0

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को सिद्धार्थ व विहार आवास योजना में निर्माणाधीन भवनों व नन्दग्राम में नगर निगम की गार्बेज फैक्टरी का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने गंगाजल गेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उनके मन की बातों को सुना।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) का काफिला आज सुबह सबसे पहले सिद्धार्थ विहार पहुंचा। यहां उन्होंने जीडीए अधिकारियों से योजना के बारे में जानकारी हासिल की, इसके बाद हेलमेट पहनकर साइट पर पहुंचे तथा पीएम आवास के तहत निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। यहां से मुख्यमंत्री नगर निगम की गार्बेज फैक्टरी पहुंचे और जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, उनकी सरकार में कैबीनेट मंत्री नन्दगोपाल नन्दी, महापौर आशा शर्मा, जिलाधिकारी व जीडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर, चीफ इंजीनियर राकेश कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता मानवेंद्र सिंह, तहसीलदार दुर्गेश सिंह, विधायक सुनील शर्मा, अतुल गर्ग, नंदकिशोर गुर्जर, अतुल गर्ग, अजीत पाल, पुलिस, जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहें।

Related Post

Bulk Drug Park

स्वच्छ ऊर्जा से संचालित होगा ललितपुर का बल्क ड्रग पार्क

Posted by - November 6, 2023 0
लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण को लेकर संकल्पबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) की भविष्य की सभी बड़ी परियोजनाएं स्वच्छ ऊर्जा पर आधारित…
CM Yogi

केंद्रीय मंत्रीमंडल के फैसलों पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया आभार, कहाः धन्यवाद पीएम मोदी

Posted by - November 6, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रीमंडल…
Ayodhya

विकास और विरासत का जीवंत उदाहरण बनी अयोध्या नगरी, आस्था से समृद्ध अर्थव्यवस्था की स्वर्णिम यात्रा

Posted by - December 30, 2025 0
लखनऊ: अयोध्या (Ayodhya) अब केवल एक धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि गौरवशाली नवीन भारत के आत्मविश्वास का जीवंत प्रतीक बन चुकी…